The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Next season of The Kapil Sharma Show is not coming anytime soon, this is the reason

टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीज़न के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार

फिलहाल कपिल शर्मा अपना कॉमेडी शो दोबारा लाने की किसी जल्दबाज़ी में नहीं है. हालांकि वो एक नए काम के ज़रिए जल्द वापसी करेंगे.

Advertisement
pic
20 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 22 अक्तूबर 2023, 01:21 PM IST)
the kapil sharma show,
'द कपिल शर्मा शो' के पोस्टर पर कपिल. दूसरी तरफ एक फोटोशूट के दौरान कपिल शर्मा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

ये है सिनेमा से जुड़ी खबरों का डेली बुलेटिन ‘द सिनेमा शो’. हम आपको बताते हैं कि दिन की सबसे बड़ी फिल्मी खबरें.  

1. 'लियो', 'जवान' का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

थलपति विजय की 'लियो' तमिल भाषा की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई. इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर से 140 करोड़ रुपए की कमाई की. इसमें 74 करोड़ रुपए इंडिया से आए और 66 करोड़ रुपए ओवरसीज़ मार्केट से. इसने भले ही 'जवान' को वर्ल्ड वाइड पछाड़ा हो लेकिन इंडिया में लियो, 'जवान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'लियो' ने इंडिया में 74 करोड़ रुपए कमाए लेकिन 'जवान' ने इंडिया में पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे.

2. वरुण धवन की फिल्म में कैमियो करेंगी सान्या मल्होत्रा

वरुण धवन, एटली के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. जिसे वीडी 18  नाम से बुलाया जा रहा है. पिंकविला कि रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा का कैमियो होगा. वो वरुण के साथ कुछ एक्शन सीन्स में दिखाई देंगी.

3. 'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीज़र आया

Tiger 3 के पहले गाने Leke Prabhu Ka Naam का टीज़र आ गया है. 16 सेकंड के टीज़र में बस म्यूज़िक सुनाई पड़ रहा है. इस गाने को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है. 23 अक्टूबर को पूरा गाना रिलीज़ किया जाएगा.

4. 'टाइगर वर्सेज़ पठान' से पहले शाहरुख का प्लान

शाहरुख खान YRF की 'टाइगर वर्सेज़ पठान' पर काम शुरू करने से पहले सुहाना खान के साथ काम करने जा रहे हैं.  बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक शाहरुख, सुहाना को लेकर एक बड़े लेवल की एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म के लीड रोल में सुहाना ही होंगी. शाहरुख का बस एक्स्टेंडेड कैमियो होने वाला है. फिल्म को ‘कहानी’ फेम सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. नवंबर 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है.

5. 'द कपिल शर्मा शो' के लिए करना होगा इंतज़ार?

कपिल शर्मा का शो फिलहाल ऑफ एयर चल रहा है. खबर ये है कि फिलहाल इस शो को दोबारा लाने की कोई तैयारी नहीं चल रही.  पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा अभी एक दूसरे शो पर काम कर रहे हैं. ये नेटफ्लिक्स का शो होने वाला है. जब तक ये शो खत्म नहीं होता तब तक 'द कपिल शर्मा शो' पर फिर से काम नहीं हो सकेगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: विजय की लियो ने कई रिकॉर्ड तोड़े लेकिन शाहरुख खान की जवान को पछाड़ नहीं पाई

Advertisement

Advertisement

()