पूरी दुनिया 31 दिसंबर की रात से ही नए साल के जश्न की तैयारी कर रही थी. रात के 12बजे, तो लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और नए साल का इस्तकबाल किया. वॉट्सऐप परइतने मैसेज भेजे कि भारत में ही वॉट्सऐप आधे घंटे के लिए बंद हो गया. 1 जनवरी 2018के शुरू होते ही कुछ लोगों के लिए ये तारीख बदलने जैसी बात थी. शायद आपके लिए भी येसिर्फ एक तारीख बदलने जैसी ही बात रही हो, लेकिन इस दौरान पूरे देश और दुनिया में10 ऐसी चीजों में भी बदलाव हुआ है, जिसे आपको जानना चाहिए.भारत में ये बदल गया है1.एक राज्य से दूसरे राज्य में सामान ले जाना हुआ आसान 1 तारीख से ऑल इंडियाइलेक्ट्रॉनिक-वे बिल लागू हो गया है. इसकी वजह से देश के एक राज्य से दूसरे राज्यमें सामान पहुंचाना आसान हो गया है. 15 जनवरी से इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा. 2. घरबैठे ही आधार से लिंक हो रहा मोबाइल नंबर आपका अपना मोबाइल नंबर आधार से घर बैठे हीलिंक होना शुरू हो गया है. अंग्रेजी और हिंदी के साथ ही दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं केयूजर भी वन टाइम पासवर्ड के जरिए अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर रहे हैं.3.डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन सस्ता हो गया है अगर आप 2000 रुपये से कम की खरीदारीकर रहे हैं, तो उसपर अलग से लगने वाला टैक्स खत्म हो गया है. डेबिट कार्ड, भीम ऐपया यूपीआई से होने वाले ट्रांजैक्शन पर इसे लागू कर दिया गया है. अब तक देश मेंबैंक मर्चेंट से हर ट्रांजेक्शन पर 1.50 से लेकर 1.75 फीसदी तक वसूलता था, जो अबखत्म हो गया है. 4.बैंक आपके घर पहुंच गया है 1 जनवरी से बैंक सीनियर सिटिजन,विकलांगों और नेत्रहीनों को उनके घर पर ही बैंकिंग की सुविधा दे रहा है. घर बैठेपैसा निकालने, चेक बुक जारी करने और केवाईसी की सुविधा शुरू हो गई है. 5.कई बैंकोंके चेक रद्दी कागज हो गए हैं अगर आपके पास स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफमैसूर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफहैदराबाद और भारतीय महिला बैंक का चेकबुक है, तो वो अब से रद्दी कागज है. एसबीआई नेअपने आईएफएससी कोड में भी बदलाव किया है. इसलिए नेट बैंकिंग को फिर से ऐक्टिव करनाहोगा.दुनिया में ये बदल गया है1. भारतीयों का वीजा छिन गया है अमेरिका में H 4 वीजा के तहत रहने वाले भारतीयों कावीजा छीन लिया गया है. H 4 वीजा वो वीजा होता है, जो अमेरिका में H-1B वीजा लेकर रहरहे लोगों के पतियों या पत्नियों को दिया जाता है. इसकी वजह से अमेरिका में नौकरीगए लोगों के पति या पत्नी को भारत लौटना पड़ रहा है. ऐसे में कई लोग नौकरी भी छोड़रहे हैं. 2.जापान जाना आसान हो गया है भारत के लोगों का जापान जाना आसान हो गया है.अब जापान कम वक्त के लिए मल्टीपल एंट्री वीजा दे रहा है, जिसकी सीमा पांच साल कीहै. इसे पाने के लिए बस तीन ही कागजात देने हैं. 3.सऊदी अरब और यूएई में वैट लग गयाहै, स्वीटजरलैंड में टैक्स कम हो गया है लंबे समय तक टैक्स-फ्री रहे खाड़ी देशों केदो देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने वैट लागू कर दिया है. इसके अलावा इनदोनों ही देशों में तेल 127 फीसदी महंगा हो गया है. वहीं स्वीटजरलैंड ने अपने टैक्सकी दरों में कमी कर दी है. 4.ब्रिटेन में रेल यात्रा महंगी हो गई है ब्रिटेन मेंरेल यात्रा महंगी हो गई है. ये पिछले पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वहां कीरेल यात्रा के लिए पैसे बढ़ाए गए हैं. कीमतों में बढ़ोतरी 3.4 फीसदी की की गई है.5. देश-दुनिया में कारें महंगी हो गई हैं भारत के साथ ही पूरी दुनिया में कारेंमहंगी हो गई हैं. इतना ही नहीं, बाइक्स के दाम में भी कंपनियों ने इजाफा कर दियाहै.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: शाहरुख़ की नई पिच्चर 'ज़ीरो' का झामफाड़ टीज़र: लगता है उनके पिछले सारेपाप धुलने वाले हैं नेता रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर पहली स्पीच में क्या बोला?CRPF कैंप पर हमला करने वाले 16 साल के आतंकी का वीडियो सामने आया है कहानी उस आदमीकी जिसने हाथ कुचलकर पूछा था, बता हिंदू का ख़ून कौन सा और मुसलमान का कौन सा?वीडियो में इरशाद कामिल से सुनिए तुम तक की कहानी