अक्षय की 'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने हनी सिंह के दम पर 50 करोड़ का केस ठोक दिया!
यो यो हनी सिंह के गाने 'लाल परी' के लिए मेकर्स को तीन अलग-अलग म्यूज़िक लेबल से राइट्स खरीदने पड़ गए हैं. इसमें उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ. अब जवाबी कार्रवाई शुरू हुई.
.webp?width=210)
Akshay Kumar की Housefull 5 का टीज़र आया और पचड़े में फंस गया. 09 मई को इसका टीजर अचानक यूट्यूब से हटा दिया गया. पता चला कि टीज़र में इस्तेमाल हुए गाने Laal Pari पर Mofusion Studios ने कॉपीराइट स्ट्राइक मार दिया है. इस गाने को Yo Yo Honey Singh ने कंपोज़ किया और गाया है. इन सब विवादों के बाद ने हनी सिंह ने लिखित रूप से घोषित किया है कि इस गाने के राइट्स उनके पास हैं. जो वो प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala को बेच चुके हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इसी आधार पर साजिद ने मोफ्यूजन स्टूडियोज और यूट्यूब पर 25-25 करोड़ का मुकदमा ठोक दिया है.
बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट छापी. इसमें बताया गया,
इस सोर्स ने आगे कहा,
हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब 'लाल परी' ऐसे किसी विवाद में पड़ी हो. इससे पहले ज़ी म्यूजिक ने भी इस गाने की धुन पर अपना दावा ठोका था. हालांकि उस क्लेम को आपस में ही सुलझा लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स को अब तक तीन अलग-अलग लोगों से इस गाने के राइट्स खरीदने पड़े हैं. पहले दिनेश प्रोडक्शंस से, फिर जी म्यूजिक से और अब मोफ्यूजन स्टूडियोज से. इसमें उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि हनी सिंह के लिखित दावे के बाद उन्होंने मोफ्यूजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
ख़ैर, ‘हाउसफुल 5’ मल्टी-स्टारर फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और नाना पाटेकर भी शामिल हैं. ये इस फ्रैंचाइज़ की सबसे महंगी फिल्म है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका बजट 375 करोड़ रुपए है. ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: अक्षय कुमार के करियर की सबसे महंगी फिल्म 'हाउसफुल 5' की कहानी पता चल गई

.webp?width=60)

