The Lallantop
Advertisement

ये सब लोग 'कोल्डप्ले' का वीडियो काहे शेयर कर रहे हैं!

सोशल मीडिया पर दो दिनों से 'कोल्डप्ले' ही 'कोल्डप्ले' नज़र आ रहा है. पर है कौन ये कोल्डप्ले?

Advertisement
pic
18 मई 2016 (अपडेटेड: 18 मई 2016, 12:21 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आजकल कोल्डप्ले का नया वीडियो बमचक काटे है. परसों माने 16 मई को रिलीज़ हुआ और 2 ही दिन में इसके 57 लाख से ज्यादा व्यू हो चुके हैं. पूरा फेसबुक अटा पड़ा है, जिस दोस्त को देखो वही ये वीडियो शेयर कर रहा है. कुछ गाने सिर्फ सुनने के लिए होते हैं, कुछ देखने के लिए. कोल्डप्ले के गानों में दोनों ही खूबियां होती हैं. डाउनलोड कर लो और Hawwww Hawwww कर देखो. कमाल के ग्राफिक्स और गजब के कलर्स. ये नया वाला वीडियो भी बड़ा मैजिकल सा है.

आप भी देख लीजिए

https://www.youtube.com/watch?v=BPNTC7uZYrI

इंडिया से इनका पुराना रिश्ता है

बहुत नहीं बस पांच महीने पुराना. अभी जनवरी में कोल्डप्ले बैंड इंडिया आया था. मुंबई के वर्ली गांव में एक वीडियो भी शूट किया. उस वीडियो में सोनम कपूर भी दिखी थी. ये और बात है कि हमारी पलकें झपकने के अंतराल में गायब हो गईं. पर 5 सेकेंड के लिए ही सही आईं थीं. https://www.youtube.com/watch?v=YykjpeuMNEk
कोल्डप्ले का नाम जब-तब सुनने में या पढ़ने में आ जाता है. दुनिया भर में उनकी फैन फॉलोइंग ज़बरदस्त है. इस लाइन के बाद हम ज्ञान देने के मोड में आ चुके हैं. अब हम आपको कोल्डप्ले के बारे में बताएंगे, ताकि अगली बार आप भी इसका नाम आने पर फ़ैल सकें.
  कोल्डप्ले एक ब्रिटिश पॉप रॉक म्यूजिक बैंड है. इसमें 4 मेम्बर हैं. क्रिस मार्टिन (सिंगर, गिटारिस्ट, पियानो प्लेयर), जॉनी बकलैंड (गिटारिस्ट), गाय बेरीमैन (बेस गिटारिस्ट), विल चैंपियन (ड्रमर).   https://www.youtube.com/watch?v=YCtaD4-oMOg फिल हार्वी (मैनेजर) को इस ग्रुप का पांचवा और 'इनविजिबल मेम्बर' कहा जाता है.
 बैंड की शुरुआत कुछ इस तरह से हुई कि क्रिस और जॉनी दोनों यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन में मिले. साल था 1996. कॉलेज का पहला ही हफ्ता था. दोनों का पैशन एक जैसा था.
 क्रिस और जॉनी 'पैक्टोराल्ज़' नाम से परफॉर्म करते थे.  1997 में गाय बेरीमैन से उनकी मुलाक़ात हुई. इसके बाद उन्होंने बैंड का नाम 'स्टारफिश' रखा. Chris Martin performs with his band Coldplay in the Olympic Stadium during the closing ceremony of the London 2012 Paralympic Games  
काफी दिनों तक बैंड इसी नाम से कॉन्सर्ट में परफॉर्म करता रहा. 1999 में 'स्टारफिश' 'कोल्डप्ले' बना.   'द साइंटिस्ट' गाने के वीडियो के लिए बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने गाने को उल्टा गाने की भी प्रैक्टिस की थी. मतलब आपको वीडियो देख के समझ आएगा. देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=RB-RcX5DS5A
इनने अपना सबसे पहला स्टूडियो एल्बम 2000 में 'पैराशूट्स' नाम से रिलीज़ किया था. https://www.youtube.com/watch?v=yKNxeF4KMsY
अमेरिकन रॉक गिटारिस्ट जोई सेटेरीआनी ने कोल्डप्ले बैंड पर 2008 में केस कर दिया था. जोई का कहना था कि बैंड ने अपने गाने 'वीवा ला वीडा' के लिए उसके गाने 'इफ आय कुड फ्लाई' से चुराए हैं. https://www.youtube.com/watch?v=dvgZkm1xWPE
बैंड ने अब तक 7 स्टूडियो एल्बम, 4 लाइव एल्बम, 6 कंपाइलेशन एल्बम, 2 वीडियो एल्बम, 40 सिंगल गाने, और 36 म्यूजिक वीडियो रिलीज़ किए हैं.   बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन के ससुर जी की डेथ हो गयी थी. उनकी वाइफ अपने पापा की डेथ की वजह से उस दौरान बहुत बुरे दौर से गुज़र रही थीं. उन्होंने उस वक़्त एक गाना लिखा  'फिक्स यू'.  https://www.youtube.com/watch?v=k4V3Mo61fJM
  बैंड का पहला ऑफ़िशिअल गाना था 'ओड टू डियोडेरेंट'. पहले ये एक मज़ाक के तौर पर लिखा गया था. लेकिन बाद में सबको ये इतना पसंद आया कि इसे गाने की तरह रिलीज़ कर दिया गया. https://www.youtube.com/watch?v=JtBLyseeU3c
कोल्डप्ले का पहला हिट गाना 'शिवर' था. रिलीज़ होने के बाद हिट लिस्ट में ये 35वें नंबर पर था. https://www.youtube.com/watch?v=u8XFFTWwSvY
 अब तक दुनिया भर में कुल मिलाकर इस बैंड के 8 करोड से ज्यादा रिकार्ड्स बिक चुके हैं.

Advertisement

Advertisement

()