The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Netizens allege YRF of leaking Tiger 3 scenes featuring Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan

YRF वालों ने खुद 'टाइगर 3' के सीन लीक कर दिए?

बीती रात को 'टाइगर 3' से दो बड़े सीन लीक हो गए थे. लोग लिख रहे हैं कि YRF वाले खुद फिल्म की हाइप बनाने के लिए सीन शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
pic
12 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:45 PM IST)
tiger 3 scenes leaked yrf
'टाइगर 3' एवरेज रिव्यूज़ के साथ खुली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salman Khan की फिल्म Tiger 3 को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. किसी का मानना है कि दिवाली का परफेक्ट गिफ्ट मिल रहा है. दूसरी ओर कोई लिख रहा है कि दिवाली की छुट्टी खराब हो गई. खैर इस बीच फिल्म बनाने वाली कंपनी YRF लगातार यही लिख रही है कि कृपया स्पॉइलर शेयर ना करें. इससे फिल्म को बड़े परदे पर देखने का अनुभव बेकार हो जाएगा. खैर YRF की इस अपील के बाद उनके डिस्ट्रिब्यूशन वाइस प्रेज़ीडेंट ने ही थिएटर से वीडियो शेयर कर दिए हैं. लोग लिख रहे हैं कि ये खुद अपनी फिल्म के सीन लीक कर रहे हैं. 

YRF के डिस्ट्रिब्यूशन वाइस प्रेज़ीडेंट रोहन मल्होत्रा ने जयपुर के राजमंदिर से दो वीडियो क्लिप शेयर की. उसमें एक सलमान का एक्शन सीन है और दूसरा ‘लेके प्रभु का नाम’ गाने से रिकॉर्ड किया गया है. रोहन के ट्वीट पर लोग YRF को कॉल आउट कर रहे हैं. बता दें कि उनमें से ज़्यादातर शाहरुख के फैन पेजेस हैं. एक यूज़र ने लिखा, 

कितना डेस्पेरेट हो भाई. खुद सीन लीक कर रहे हो. 

दूसरे यूज़र ने लिखा,

ये तो खुद VP सीन लीक कर रहे हैं. 

किसी ने लिखा कि फिल्म की हाइप बनाने के लिए खुद YRF वाले सीन लीक कर रहे हैं. बता दें कि इंडिया में रिलीज़ होने से पहले ही ‘टाइगर 3’ के दो बड़े सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे. इसमें से एक शाहरुख की एंट्री थी जहां वो टाइगर को बचाने पहुंचते हैं. दूसरे में ऋतिक रोशन को दिखाया गया था. ‘टाइगर 3’ विदेशों में एक दिन पहले रिलीज़ हो गई थी. वहां के शोज़ से ये सीन रिकॉर्ड कर के शेयर किए गए. फिल्म की रिलीज़ से पहले सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने फैन्स से स्पॉइलर ना शेयर करने की अपील की थी. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि YRF खुद फिल्म के लिए माहौल बनाने के चक्कर में लीक्ड सीन शेयर कर रहा है. 

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि आधी रात को X पर शाहरुख-ऋतिक वाले सीन आने शुरू हो गए थे. उन्हें सुबह तक नहीं हटाया गया. फिर अब दोपहर में जाकर YRF हरकत में आया. स्पॉइलर शेयर करने वालों को कॉपीराइट स्ट्राइक भेजना शुरू किया. सवाल ये है कि आप मामले की गंभीरता समझते हैं. बड़ी फिल्म है तो स्पॉइलर बाहर आने का खतरा भी था. तो ऐसे में रात को ही कंटेंट क्यों नहीं हटवाया गया. वजह जो भी हो, फिल्म को लीक हुए सीन्स का फायदा मिल रहा है. वो बिज़नेस में कितना तब्दील होगा, ये दिन खत्म होने तक साफ हो जाएगा.                  

Advertisement

Advertisement

()