The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Neha Kakkar Lied About her Melbourne Concert, Event Planners claim, she said Only 700 People? I Won't Perform

"झूठी हैं नेहा कक्कड़, पूरे पैसे लिए पर 700 की भीड़ देख बोलीं इतने कम लोगों के लिए नहीं गाऊंगी"

Neha Kakkar के Melbourne कॉन्सर्ट की पोल खोली रैपर Pace D ने. कहा- पूरे पैसे लिए. मगर भीड़ कम देख स्टेज पर नहीं गईं. ऑर्गनाइज़र्स को 2 करोड़ का नुकसान कर दिया.

Advertisement
Neha Kakkar, Pace D
नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न वाले कॉन्सर्ट में ढाई घंटे लेट पहुंची थीं. जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया था.
pic
अंकिता जोशी
30 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 01:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले महीने Melbourne में Neha Kakkar का कॉन्सर्ट सुर्खियों में रहा. वजह, नेहा तय वक्त से तीन घंटे लेट पहुंची. लेटलतीफ़ी का नतीजा ये मिला कि स्टेज पर आते ही पब्लिक चीखने-चिल्लाने लगी. उन्हें वापस जाने को कहने लगी. देरी से आने के लिए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई लोगों ने. नेहा स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं. हाथ जोड़कर माफ़ी मांगने लगीं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो आग की तरह फैल गया. उनकी खूब आलोचना हुई. दो दिन बाद नेहा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा कि ग़लती उनकी नहीं, आयोजकों की है. नेहा के मुताबिक शो के ऑर्गनाइज़र्स उनके पैसे लेकर भाग गए. उनके बैंड को खाना, होटल, यहां तक की पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया. इस सबके बावजूद उन्होंने सिर्फ फैन्स के लिए परफॉर्म किया. अब इस स्टोरी में नया ट्विस्ट आया है. रैपर Pace D ने नेहा कक्कड़ की सारी पोल खोल दी.

Embed

रैपर और इवेंट होस्ट पेस डी का कहना है कि नेहा ने झूठ बोला. उन्हें और उनके बैंड को सारी सुविधाएं दी गईं. मगर फिर भी वो स्टेज पर आने में आनाकानी करती रहीं. सिद्धार्थ कनन के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में पेस डी और उनके साथी बिक्रम सिंह रंधावा ने अपनी तरफ से पूरा वाकया बताया. कहा,

Embed

पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा ने टीम नेहा के लिए होटल, खाने और ग‍ाड़ी के अरेंजमेंट न होने के दावे भी झुठलाए. बिक्रम सिंह रंधावा ने बताया कि उन लोगों के लिए कारों की कतार लगी हुई थी. उन्होंने बताया,

Embed

Embed

पेस डी और बिक्रम ने बताया कि ऑ‍स्ट्रेलिया में आर्टिस्ट को पूरा पेमेंट एडवांस में किया जाता है. ये वहां आम बात है. उन्होंने आगे कहा,

Embed

नेहा ने ये भी कहा था कि इवेंट में साउंड चेक नहीं हुआ था. इसकी वजह नेहा न बताई थी कि साउंड इंजीनियर को भी पेमेंट नहीं किया गया. नेहा की इस बात को भी पेस डी ने ग़लत बताया. वो बोले,

Embed

पेस डी और बिक्रम रंधावा ने बताया कि मेलबर्न में हुए इस कॉन्सर्ट के टिकट बहुत महंगे बिके थे. कई लोगों ने तो 300 AUD (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) यानी 16 हजार रुपए तक के टिकट खरीदे थे. ऑर्गनाइज़र्स को ये कॉन्सर्ट न होने से 500,000 AUD यानी तकरीबन 2.72 करोड़ का नुकसान हो गया.

वीडियो: नेहा कक्कड़ के साथ गाना बनाने वाले ने बताया पंजाबी गानों में गाली, गन और शराब की सच्चाई

Advertisement

Advertisement

()