कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी करण जौहर-नीरज घेवान की फिल्म Homebound
Neeraj Ghaywan की फिल्म Homebound को 78वें Cannes Film Festival में Un Certain Regard कैटेगरी के अंडर दिखाया जाएगा.

जाने-माने फिल्ममेकर Neeraj Ghaywan की फिल्म Homebound, Cannes Film Festival का हिस्सा बनने जा रही है. इसे इस साल होने वाले 78वें कान फिल्म फेस्टिवल के Un Certain Regard कैटेगरी के अंडर दिखाया जाएगा. इससे पहले साल 2015 में भी नीरज की फिल्म Masaan का प्रीमियर इसी कैटेगरी में किया गया था. 'होमबाउंड' फिल्म के को-प्रोड्यूसर Karan Johar ने नीरज और फिल्म की स्टारकास्ट Ishaan Khatter, Vishal Jethwa और Janhvi Kapoor को इस अचीवमेंट के लिए बधाई दी.
'होमबाउंड' के ऑफशियल सेलेक्शन की न्यूज़ शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा,
करण ने आगे लिखा,
ईशान खट्टर ने भी इस न्यूज़ को शेयर किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा,
ईशान ने लिखा,
वैसे नीरज घेवान की 'मसान' ने 2015 में कान फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड्स जीते थे. FIPRESCI, International Jury of Film Critics prize और दूसरा Promising Future प्राइज़. अब लोगों को उम्मीद है कि उनकी फिल्म 'होमबाउंड' को भी कान फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड्स मिले.
इस बार का कान फिल्म फेस्टिवल 13 मई से 24 मई तक होगा. 10 अप्रैल को कान की तरफ से अपना लाइनअप शेयर कर दिया गया है. कान फिल्म फेस्टिवल फ्रेंच डायरेक्टर Amélie Bonnin की फिल्म Leave One Day से खुलेगा. इसके अलावा Scarlett Johansson की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म Eleanor the Great को भी अन सर्टेन रिगार्ड कैटेगरी के अंडर दिखाया जाएगा.

.webp?width=60)

