The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Nawazuddin Siddiqui's house help she was left with no food in Dubai

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की हाउस हेल्प का आरोप - "दुबई में अकेला छोड़ दिया, खाने को कुछ नही दिया"

आरोप है कि एक बेनाम कंपनी के ज़रिए हाउस हेल्प को नौकरी पर रखा गया था.

Advertisement
pic
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 03:28 PM IST)
nawazuddin siddiqui house help
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की टीम की तरफ से हाउस हेल्प को पैसे दे दिए गए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगे थे, कि उन्होंने अपनी हाउस हेल्प को दुबई में छोड़ दिया. पैसा, खाना कुछ नही दिया, ऊपर से वो इंडिया भी नहीं आ पा रही थीं. 19 फरवरी को नवाज़ की पत्नी आलिया के वकील रिज़वान सिद्दीकी ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो और स्टेटमेंट शेयर किया. ये वीडियो सपना रॉबिन मसीह ने बनाया था. बताया गया कि वो नवाज़ के दुबई वाले घर में काम करती थीं. 

वीडियो में सपना कहती हैं,

मैं नवाज़ुद्दीन सर के घर पर काम करती हूं. मैडम के जाने के बाद सर ने मुझे वीज़ा लगाकर दिया था. मेरी सैलरी के पैसे वीज़ा से काट लिए. मुझे दो महीनों से सैलरी नही मिली. मैं अभी यहां दुबई में अकेली हूं. मेरे पास खाने को भी पैसा नहीं है. रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे यहां से निकालो. मुझे मेरी सैलरी चाहिए. 

रिज़वान ने बताया कि सपना दावा करती हैं कि वो एक भारतीय नागरिक हैं. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें 09 नवंबर, 2022 को नौकरी दी थी. उन्हें घर के बच्चों का ध्यान रखने के लिए काम पर रखा गया था. रिज़वान के मुताबिक सपना शुरू से ही हाउस हेल्प थीं. लेकिन दुबई के सरकारी कागज़ों में दिखाया गया कि वो एक बेनाम कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं. उन्होंने लिखा कि एक असोसिएट कंपनी के ज़रिए सपना को नौकरी पर रखा गया. उसके बाद उन्हें दुबई में अकेला छोड़ दिया गया. उनके पास पैसा नहीं बचा, खाने को कुछ भी नही. 

रिज़वान ने लिखा कि सपना को सैलरी नही दी गई. उनकी सैलरी का पैसा ये कहकर काट लिया गया कि वीज़ा की फीस लग गई. सपना को सैलरी नही दी गई, ऊपर से बीते कुछ हफ्तों से वो अकेली दुबई वाले घर में बंद थीं. स्टेटमेंट के मुताबिक घर का किराया और बिजली का बिल तक भी नवाज़ ने नही भरा था. रिज़वान ने अपने इस ट्वीट के जवाब में बताया कि उनकी सपना से बात हुई. सपना ने बताया कि उन्हें पहले महीने की सैलरी दी गई थी. हालांकि उसके बाद पैसा नहीं दिया गया.

रिज़वान ने 19 फरवरी को सपना के बारे में ट्वीट किया था. उसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को इस केस जुड़ा अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि नवाज़ की तरफ से सपना को बकाया पैसे दे दिए गए हैं. साथ ही उन्हें इंडिया के लिए फ्लाइट में भी बिठा दिया गया है.

वीडियो: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को मनोज बाजपेयी के लिए स्टेज पर पेड़ क्यों बनना पड़ा?

Advertisement

Advertisement

()