The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Nawazuddin Siddiqui's Brother Shamaas said he abandoned Aaliya and me

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर उनके भाई की तीखी टिप्पणी, कहा - "बड़े बनने के बाद बदल गए हैं"

दोनों भाइयों ने आखिरी बार 'बोले चूड़ियां' नाम की फिल्म में काम किया था.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 03:35 PM IST)
nawazuddin siddiqui brother shamas aaliyah
नवाज़ और शमस ने 'बोले चूड़ियां' नाम की फिल्म पर साथ काम किया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Nawazuddin Siddiqui पिछले कुछ दिनों से अपने घरेलू मसलों की वजह से लगातार न्यूज़ में हैं. अब उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी ने भी एक्टर पर बात की है. उन्होंने 2019 में आई फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ बनाई थी. फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ तमन्ना भाटिया ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म के बाद दोनों भाइयों ने फिर कभी साथ में काम नहीं किया. 
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शमास ने नवाज़ के साथ पड़ी खटास पर बताया,

मैंने टीवी में बहुत काम किया था. एक–दो शो डायरेक्ट भी किए थे. फिर नवाज़ ने कहा कि मैं उनके साथ काम करूं. उन्हें अपने लोग चाहिए थे. साल 2019 में मेरी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ रिलीज़ होने वाली थी. ईमानदारी से कहूं तो मैं नवाज़ को नहीं लेना चाहता था. मुझे लगा कि इससे हमारे आपसी संबंध बिगड़ जाएंगे. हालांकि प्रोड्यूसर इस बात पर अड़े रहे कि फिल्म में नवाज़ को ही लिया जाए. 

शमास ने बताया कि शूटिंग पूरी हो जाने के बाद एडिटिंग और पैचवर्क का काम बचा था. उनके मुताबिक तभी नवाज़ ने अचानक से प्रोड्यूसर के सामने शर्त रख दी. फिल्म से जुड़ा पूरा पैसा मिल जाने के बाद ही वो आगे का काम करेंगे. शमास बताते हैं कि उन्हें हैरानी हुई. कि नवाज़ उनके साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं. उन्हें सपोर्ट क्यों नहीं कर रहे. उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद फिल्म अटक गई. दोनों भाइयों के रिश्ते में तनाव आ गया. 

nawazuddin siddiqui
कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान नवाज़ और शमास. 

शमास ने इस इंटरव्यू में आगे नवाज़ के बदले बर्ताव और पर्सनल लाइफ पर बात की. उन्होंने कहा,

मुझे नहीं लगता कि कोई उनसे बेहतर एक्टर है. वो हमारा ख्याल रखते हैं लेकिन उन्होंने किसी भी भाई का करियर नहीं बनाया. वो हमारे लिए प्रॉपर्टी खरीदते हैं, पर वो अपनी इमेज जैसे बिल्कुल भी नहीं. वो बहुत मुश्किल इंसान हैं. वो लोगों को छोड़ देते हैं – आलिया (नवाज़ की पत्नी) और मैं इस बात के उदाहरण हैं. उनमें एक्टर बनने के बाद ये बदलाव आया है. करीब साल 2010 के बाद. जैसे-जैसे बड़े बनते गए और बदलाव आया. 

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया एक-दूसरे को लगातार लीगल पचड़े में खींच रहे हैं. दोनों में नवाज़ के मुंबई स्थित घर को लेकर विवाद चल रहा है. हाल ही में आलिया ने बताया कि उन्होंने नवाज़ के खिलाफ रेप की शिकायत भी की थी. उन्होंने दावा किया कि नवाज़ उन्हें उनके बच्चों से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं.              

वीडियो: कांतारा वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी और साउथ सिनेमा के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़ी बात बोल दी!

Advertisement

Advertisement

()