क्या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी 'कांतारा 2' में काम करने वाले हैं?
नवाज़ुद्दीन पहले कह चुके हैं कि उन्हें 'कांतारा' जैसी फिल्म से जलन होती है.

Nawazuddin Siddiqui की फिल्म Jogira Sara Ra Ra 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. पहले ये 12 मई को आने वाली थी. लेकिन फिर इसे खिसका दिया गया. नवाज़ फिल्म की प्रोमोशन के सिलसिले में लगातार इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. ऐसे ही एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ऋषभ शेट्टी और ‘कांतारा’ के प्रीक्वल पर बात की है. साल 2022 की इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भी ऋषभ और नवाज़ साथ देखे गए थे. तब नवाज़ ने कहा था कि उन्हें ‘कांतारा’ देखकर जलन हुई. जब भी कोई अच्छा काम करता है तो उन्हें ऐसा ही महसूस होता है.
पिंकविला से बात करते हुए नवाज़ ने ऋषभ के बारे में कहा,
बीते साल नवाज़ ने ऋषभ और ‘कांतारा’ की टीम को अपने घर बुलाया था. ये फोटो सोशल मीडिया पर रिलीज़ की गई. उसके बाद से फैन्स कयास लगाने लगे कि दोनों साथ किसी फिल्म में नज़र आ सकते हैं. ऋषभ ने फिर अनाउंस किया कि वो ‘कांतारा’ की प्रीक्वल फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिर कहा जाने लगा कि नवाज़ इस फिल्म में नज़र आ सकते हैं. नवाज़ से ये सवाल किया गया. उनका कहना था कि वो इस पर अभी कुछ नहीं कह सकते. लेकिन उम्मीद रखिए. नवाज़ ने भले ही माना नहीं कि वो ‘कांतारा 2’ में होंगे. लेकिन उन्होंने इस बात को खारिज भी नहीं किया. इस बात की संभावना है कि नवाज़ ‘कांतारा’ के प्रीक्वल में काम कर सकते हैं.
बता दें कि ऋषभ ‘कांतारा’ प्रीक्वल की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की लोकेशन और कॉस्ट्यूम पर काम शुरू हो गया है. ऋषभ कुछ और समय कहानी के साथ बिताएंगे. उसके बाद ही फाइनल स्क्रिप्ट तैयार होगी. 2023 के आखिरी महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है.
वीडियो: कांतारा वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी और साउथ सिनेमा के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़ी बात बोल दी!

.webp?width=60)

