The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Nawazuddin Siddiqui says he wants to only lead roles, unless he gets something like Raees

'''रईस' जैसा रोल मिलेगा, तभी बड़ी फिल्में करूंगा''- नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

नवाज़ ने कुछ दिनों पहले ये भी कहा था कि वो सिर्फ लीड रोल्स ही करेंगे. चाहे उन्हें खुद पिक्चर में पैसा क्यों न डालना पड़े! क्योंकि यहां साइड रोल्स को सेकंड्री कर दिया जाता है.

Advertisement
pic
12 मई 2023 (अपडेटेड: 12 मई 2023, 07:50 PM IST)
raees, shahrukh khan, nawazuddin siddiqui,
'रईस' के दो अलग-अलग सीन्स में शाहरुख और नवाज़.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Nawazuddin Siddiqui ने बीते कुछ सालों में फिल्मों के चुनाव में बदलाव किया है. पहले वो तकरीबन हर बड़ी फिल्म में दिख रहे थे. Kick, Bajrangi Bhaijaan, Raees, Housefull 4. सुपरस्टार्स वाली फिल्में. मगर पिछले कुछ समय से उन्होंने लीड रोल्स करने शुरू कर दिए हैं. उसी तरह की फिल्में चुननी शुरू कर दीं. हालिया इंटरव्यू में नवाज़ ने इस बदलाव के पीछे की वजह पर बात की. उनका कहना है कि इंडिया में सपोर्टिंग एक्टर्स को सेकंड्री बना दिया जाता है. अगर Shahrukh Khan की Raees जैसा रोल करने को मिले, तभी वो बड़ी फिल्में करेंगे.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों सुधीर मिश्रा की 'अफ़वाह' में दिखे थे. आने वाले दिनों में वो 'जोगिरा सारा रा रा' नाम की फिल्म में दिखेंगे. इन दोनों ही फिल्मों के लीडिंग मैन नवाज़ हैं. DNA के साथ बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या वो जानबूझकर बड़ी फिल्मों से दूर चल रहे हैं. इस पर बात करते हुए नवाज़ ने कहा-

''ऐसा नहीं है कि मैं नहीं करना चाहता हूं. अगर मुझे बड़ी फिल्म में मजबूत रोल मिले, तो मैं करूंगा. जैसा मैंने पहले भी किया है.''

कुछ दिनों पहले एक बातचीत में नवाज़ ने इस मसले पर बात की थी. उन्होंने कहा था-

''इस इंडस्ट्री में लीड रोल और साइड रोल से फर्क पड़ता है. यूरोप या हॉलीवुड में ये चीज़ मैटर नहीं करती. मगर यहां, सपोर्टिंग एक्टर्स को सेकंड्री बना दिया जाता है. मैं जैसे-तैसे उससे बचकर निकला हूं. मैं वो दोहराना नहीं चाहता. मैं लीड रोल्स ही करूंगा, चाहे मुझे उस फिल्म में खुद पैसा क्यों न लगाना पड़े.''

वो अपनी बात को समझाते हुए कहते हैं-

''जैसे मैंने 'रईस' की थी. मेरा कैरेक्टर शाहरुख खान अपोज़िट था. और ज़रूरी था. मैंने 'हीरोपंती 2' की. भले वो नहीं चली. मगर मेरा कैरेक्टर वहां बड़ा और ज़रूरी था. वो बड़ी फिल्म में ब्लिंक एंड मिस जैसा रोल नहीं था. अगर मैं बड़ी फिल्मों की तरफ जाता हूं, तो मुझे वैसे ही रोल्स की तलाश होगी.''

raees, nawaz, shahrukh,
‘रईस’ के एक सीन में नवाज़ और शाहरुख.

‘रईस’ में नवाज़ ने एस.पी. मजूमदार का रोल किया था. जो रईस खान के पीछे लगा हुआ है. खैर, पिछले कुछ समय से नवाज़ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बन रही बड़ी फिल्मों से नाराज़ चल रहे हैं. उनका मानना है कि यही बड़ी फिल्में इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं. क्योंकि ऐसी फिल्मों में कोई कहानी, डायरेक्शन या आर्ट नहीं होता. ऊपर जितनी बनती हैं, उसमें से अधिकतर पिट जाती हैं. इससे इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है.  

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'जोगिरा सारा रा रा' 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म में नवाज़ के साथ नेहा शर्मा, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती ने काम किया है. फिल्म को डायरेक्ट किया है कुशन नंदी ने.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉयकॉट बॉलीवुड, तीनों खान, 'झूठे' पापा पर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()