The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Naseeruddin Shah says there is no need to vilify Mughals while promoting Zee5 series Taj- Divided by blood

नसीरुद्दीन शाह ने कहा- अगर मुग़लों से इतनी नफरत है, तो ताज महल, लाल क़िला, क़ुतुब मिनार तोड़ डालो

''हमें मुग़लों की प्रशंसा या महिमामंडन करने की ज़रूरत नहीं है. मगर उन्हें विलेन बनाकर पेश करना भी सही नहीं है.''

Advertisement
naseeruddin shah, taj- divided by blood,
वेब सीरीज़ 'ताज' के एक सीन में नसीरुद्दीन शाह.
pic
श्वेतांक
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 04:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Naseeruddin Shah एक वेब सीरीज़ में काम कर रहे हैं. मुग़लों के बारे में बात करने वाली इस सीरीज़ का नाम है Taj: Divided by Blood. नसीर ने इस शो के प्रमोशन के दौरान मुग़लों शाषकों में इंडिया में उनकी इमेज पर बात की है. नसीर का कहना है कि यहां की जनता ने सब धान को बाईस पसेरी समझ के बैठी है. बकौल नसीर, अपनी पब्लिक अकबर और नादर शाह को एक ही तराजू में तोलती है. जनरलाइज़ करती है. जो कि ठीक बात नहीं है. नसीर ने ये भी कहा कि अगर मुग़ल इतने नकारे थे, तो उनके बनाए ताज महल, लाल क़िला और कुतुब मिनार जैसी इमारतों को तोड़ डालिए.

नसीरुद्दीन शाह ने हालिया इंटरव्यू में इंडिया में मुग़लों की खराब इमेज पर चर्चा की. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा-  

Image embed

Image embed

नसीर कहते हैं कि जो लोग मुग़लों को सिर्फ बुरी चीज़ों से जोड़कर देखते हैं, उन्हें अपने देश के इतिहास की जानकारी नहीं है. वो कहते हैं-

Image embed

नसीरुद्दीन शाह अपनी बातचीत के आखिर में कहते हैं-

Image embed

नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार फिल्म 'कुत्ते' में नज़र आए थे. आने वाले दिनों में वो 'ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड' नाम की सीरीज़ में अकबर के रोल में दिखने वाले हैं. Zee5 की इस सीरीज़ में नसीर के साथ धर्मेंद्र, अदिति राव हैदरी, राहुल बोस, संध्या मृदुल और ज़रीना वहाब जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. 'ताज' को रॉन स्कैपेलो, अजय सिंह और विभु पुरी ने मिलकर डायरेक्ट किया है. ये सीरीज़ 3 मार्च को रिलीज़ होने जा रही है. 

वीडियो: अल पचीनो ने फिल्में करने के पहले नसीरुद्दीन शाह के अभिनय से कई बारीकियां सीखीं थीं!

Advertisement

Advertisement

()