The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Nana Patekar slapping fan viral video, director Anil Sharma says it was shot of his film Journey

नाना पाटेकर के फैन को थप्पड़ मारने वाले वीडियो की सच्चाई ये निकली

Nana Patekar बनारस में Gadar 2 के डायरेक्टर Anil Sharma की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. अनिल शर्मा ने नाना पाटेकर के उस वीडियो की सच्चाई बताई है.

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2023, 08:44 PM IST)
nana patekar, slap, journey
फिल्म 'जर्नी' के सेट से आए उस वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट, जिसमें नाना एक शख्स को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इन दिनों सोशल मीडिया पर Nana Patekar का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि सेल्फी लेने आए एक फैन को नाना थप्पड़ मारकर भगा देते हैं. इसके बाद उनकी सिक्योरिटी का एक बंदा उस लड़के को गर्दन पकड़कर नाना से दूर ले जाने लगता है. जब से ये वीडियो बाहर आया है, तब से सोशल मीडिया पर नाना का लानत-मलानत हो रही है. पब्लिक बोल रही है कि ये लोग स्टारडम के नशे में इतने चूर रहते हैं कि इन्सान को इन्सान नहीं समझते. जबकि इन्हीं आम लोगों की वजह से वो लोग स्टार बने हैं. अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर Anil Sharma की सफाई आई है.

जो वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, ये नाना पाटेकर की अगली फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग लोकेशन का है. इसे बनारस के दशाश्वमेध घाट पर शूट किया जा रहा है. नाना फ्रेम से बाहर भूरे रंग का ब्लेज़र और हैट पहने अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे. तभी एक फैन उनके पास आता है और फोन निकालकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगता है. इससे पहले की वो फैन फोटो खींच पाए, नाना उसे माथे पर थप्पड़ मार देते हैं. उसके बाद उनके बगल में खड़ा एक शख्स उस फैन का गर्दन पकड़कर उसे नाना से दूर ले जाने लगता है. उसे ऐसा करते हुए नाना देखते भी हैं. मगर रोकते-टोकते नहीं हैं.

ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. लोगों ने इस हरकत के लिए नाना की बड़ी आलोचना की. कहा कि ऐसा भी क्या स्टार, जो फैन को ही थपड़िया दे. उन्हीं फैन्स की बदौलत स्टार बने बैठे हैं और उन्हें ही धौंस दिखा रहे हैं. अब इस पूरे मसले पर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बात की है. उन्होंने कहा कि आज कल लोग राई का पहाड़ बना देते हैं. अनिल का कहना है कि वो असल वीडियो नहीं है, बल्कि उनकी फिल्म का एक शॉट है. अनिल शर्मा ने इस मसले पर बात करते हुए PTI से कहा-

"उन्होंने (नाना)  किसी को थप्पड़ नहीं मारा. वो हमारी फिल्म का एक शॉट है. लोगों को हर बात को बड़ा बनाने की आदत हो गई है. हम लोग फिलहाल बनारस में अपनी फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में नाना पाटेकर के किरदार को डिमेंशिया की बीमारी है. उनका माइंड डिस्टर्ब है और ऐसे में एक आदमी उनके साथ सेल्फी लेने आ जाता है. हमारे आसपास ढेर सारे लोग जमा थे, जो शूट देखने के लिए आए थे. उन्हीं में से किसी ने इस पर्टिकुलर शॉट का वीडियो बना लिया. जो कि हमारी फिल्म का एक सीन है."

अनिल शर्मा के इस बयान के बाद एक नई बहस छिड़ गई है. लोग कह रहे हैं कि ये मेकर्स का पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है. ताकि उनकी फिल्म खबरों में आ जाए. ख़ैर, अनिल शर्मा अपनी जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है 'जर्नी'. 'गदर 2' के बाद ये अनिल की अगली फिल्म है. इसमें नाना पाटेकर के साथ अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी काम कर रहे हैं. जो 'गदर 2' का भी हिस्सा थे. नाना पाटेकर ने भी 'गदर 2' में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी. उनकी आवाज़ फिल्म की शुरुआत में सुनाई आती है. अब वो 'जर्नी' में फुल फ्लेज्ड रोल में अनिल शर्मा के साथ काम कर रहे हैं. 

Advertisement

Advertisement

()