जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में हमारे 7 जवान शहीद होगए. इन्हीं में से एक थे, मेजर अक्षय गिरीश कुमार. अक्षय की तस्वीरें सोशल मीडियापर वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों में वो अपने परिवार के साथ खुशनुमा लम्हों में नजरआ रहे हैं. आपको बताते हैं अक्षय गिरीश के बारे में131 साल के अक्षय ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा है कि उन्होंने नई दिल्ली कीजवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.2अक्षय की शादी 4 साल पहले हुई थी, संगीता रवींद्रन से. वो अपने पीछे 3 साल की एकबिटिया छोड़ गए हैं. इससे पहले ये छोटा सा परिवार कोलकाता और पुणे में रह चुका है.3फिर मेजर अक्षय की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में हो गई. मंगलवार को जब हमला हुआ तोउनकी पत्नी और बिटिया नगरोटा में ही थे.4इसी साल मई में अक्षय ने Change.org पर एक पेटिशन साइन की थी. मेजर सुशील छिकारा,जिनके परिवार की हत्या कर दी गई थी, उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए ये अपील हरियाणा केमुख्यमंत्री से की गई थी.5अक्षय के पिता गिरीश कुमार इंडियन एयरफोर्स में पायलट रहे. अक्षय सेना से जुड़ेमुद्दों पर हमेशा विचार रखने के लिए जाने जाते थे. 'वन रैंक, वन पेंशन' से लेकरकैप्टन सौरभ कालिया की हत्या तक पर वो अपने दोस्तों से बात करते रहते थे.6अक्षय के मां-पिता बेंगलुरु में रहते हैं. उनकी बहन भी यहीं रहती हैं.7उनके पुराने दोस्त अमित सोनू उन्हें 'असली जेंटलमैन' और 'हमेशा मुस्कुराने वालेशख्स' के तौर पर याद करते हैं. अमित सोनू ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'दोस्त, तुम बहुतयाद आओगे.'