The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mukesh Rishi recalls how Salman Khan used to chill on sets of Judwaa

सलमान खान अकेले रहने वाले बंदे नहीं हैं - मुकेश ऋषि

Mukesh Rishi ने Salman Khan की Judwaa में विलन का रोल किया था. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने सलमान के बारे में क्या नोटिस किया.

Advertisement
salman khan movies mukesh rishi
मुकेश ऋषि ने 'जुड़वा' में टाइगर पांडे का रोल किया था.
pic
यमन
6 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 7 जुलाई 2024, 10:24 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Mukesh Rishi ने हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों में विलन के रोल किये. Salman Khan के साथ Judwaa और Sunny Deol के साथ Ghatak और Indian जैसी फिल्मों में नज़र आए. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड बबल से अपनी लाइफ और करियर पर खुलकर बातचीत की. डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘जुड़वा’ में मुकेश ने टाइगर पांडे नाम का किरदार निभाया था. इंटरव्यू में मुकेश ऋषि से इस फिल्म के बारे में पूछा गया. उन्होंने बताया,  

Embed

Embed

मीम कल्चर में एक भयंकर पॉपुलर किस्म की फिल्म है. नाम है ‘गुंडा’. बी-ग्रेड फिल्मों के डायरेक्टर कांति शाह ने इसे बनाया था. मुकेश ऋषि ने उस फिल्म में बुल्ला का रोल किया था. ये ऐसी फिल्म थी जिसके किसी भी पहलू को सीरियसली नहीं लिया जा सकता. मुकेश अपने कई इंटरव्यूज़ में कहते हैं कि उन्हें ‘गुंडा’ देखकर शर्म आती है, और फिल्म करने का पछतावा होता है. हालिया बातचीत में उनसे ‘गुंडा’ के बारे में भी पूछा गया. उनका कहना था,   

Embed

बाकी सलमान खान की बात करें तो वो फिलहाल ‘सिकंदर’ पर काम कर रहे हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है. उसके बाद टीम ने करीब डेढ़ महीने का ब्रेक लिया है. अगस्त में शूटिंग फिर से शुरू की जाएगी. इस दौरान मुंबई में एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है. ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नज़र आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान का किरदार टिपिकल गुड बॉय किस्म का नहीं होगा. इसमें नेगेटिव शेड भी होगा. उसके अलावा खबर उड़ रही है कि सलमान एटली के साथ टू-हीरो फिल्म बनाने वाले हैं. पहले इस फिल्म से रजनीकांत का नाम जुड़ा लेकिन अब बताया जा रहा है कि एटली ने कमल हासन को अप्रोच किया है. एटली इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिख रहे हैं. उसके बाद सलमान और कमल हासन को नैरेट की जाएगी. उसके बाद ही सब कुछ फाइनल हो पाएगा.         
         

वीडियो: Atlee की फिल्म में नजर आएंगे Salman khan और Kamal Haasan

Advertisement

Advertisement

()