The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mrs actor Nishant Dahiya receives extreme reactions from men for his film

Mrs फिल्म में एक्टर निशांत ने ऐसा क्या किया, जो दर्शक उन्हें ज़हर खाकर मर जाने को कह रहे?

Nishant Dahiya को Mrs. के लिए मिल रहे हैं भयंकर नेगेटिव कमेंट्स. लोग तो बोल रहे हैं कि वो एक्टर बनने लायक ही नहीं हैं.

Advertisement
Nishant Dahiya, mrs, sanya malhotra,
'मिसेज़' में निशांत दहिया के किरदार को मिल रही तीखी प्रतिक्रिया.
pic
अंकिता जोशी
6 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 04:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हाल ही में Zee5 पर एक फिल्म आई है. नाम है Mrs. मलयालम फिल्म The Great Indian Kitchen का हिंदी रीमेक. इस फिल्म में Sanya Malhotra ने लीड रोल किया है. जिनकी बड़ी तारीफ हो रही है. मगर उनके पति का रोल करने वाले एक्टर Nishant Dahiya को दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है. महिलाओं से ज़्यादा पुरुष उनके किरदार की आलोचना कर रहे हैं. एक दर्शक ने तो उन्हें ज़हर खाकर मर जाने तक की सलाह दे डाली.

आरती कादव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मिसेज़' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कभी यह सालों पुरानी सामाजिक व्यवस्था को लेकर चर्चा में है, तो कभी महिलाओं की दशा पर विमर्श का मुद्दा बनती है. इस फिल्म में निशांत ने सान्या मल्होत्रा के पति दिवाकर का किरदार निभाया है. फ़िल्म में पत्नी के साथ दिवाकर के बर्ताव पर दर्शक गालियां बरसा रहे हैं. निशांत के सोशल अकाउंट्स का कमेंट सेक्शन और इनबॉक्स व्यूअर्स से मिल रही आलोचना से भरा पड़ा है. निशांत के मुताबिक इनमें ज़्यादातर पुरुष हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने इन नेगेटिव कमेंट्स के बारे में विस्तार से बात की. निशांत ने कहा-

Embed

Embed

इससे पहले दर्शकों ने निशांत को फ़िल्म 'केदारनाथ' और '83' में देखा था. हिंदुस्तान टाइम्स से इस बारे में उन्होंने कहा-

Embed

# “कबीर सिंह और एनिमल में रणविजय का रोल भी तो टॉक्सिक था” 

इसी विषय पर न्यूज़ 18 को दिए इंटरव्यू निशांत ने 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' की याद दिलाई. उन्होंने कहा-

Embed

'मिसेज़' आरदती कादव के साथ अनु सिंह चौधरी ने मिलकर लिखा था. फिल्म में सान्या और निशांत के अलावा कंवलजीत सिंह, वरुण बडोला, मृणाल कुलकर्णी और लवलीन मिश्रा जैसे एक्टर्स ने भी किया है.  

वीडियो: सान्या मल्होत्रा ने बताया 'जवान' में शाहरुख और एटली के साथ काम करके कैसा लगा?

Advertisement

Advertisement

()