मार्च का महीना शुरू हो चुका है. पिछले महीने हमने ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर, ‘रॉकेटबॉयज़’ जैसे शोज़ के साथ-साथ ‘गहराइयां’, ‘बधाई दो’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसीफिल्में देखीं. इस महीने कौन सी वेब सीरीज़ और फिल्में आने वाली हैं, अब उन पर बातकरेंगे.#1. द बैटमैन रिलीज़ डेट: 04 मार्च, 2022 कहां देखें: सिनेमाघरअर्ली क्रिटिक रिव्यूज़ में फिल्म की तारीफ हो रही है.बैटमैन को फिक्शनल वर्ल्ड के सबसे कमाल डिटेक्टिव्स में से एक माना जाता है. ‘दबैटमैन’ के राइटर-डायरेक्टर मैट रीव्स ने कहा था कि वो अपनी फिल्म में बैटमैन कीइसी साइड को दिखाएंगे. ‘द लाइटहाउस’, ‘गुड टाइम’ और ‘टेनेट’ वाले रॉबर्ट पैटिनसन अबबैटमैन की कॉस्ट्यूम में दिखाई देंगे. उनके अलावा ज़ोई क्रेविट्ज़, पॉल डैनो और कॉलिनफेरेल जैसे एक्टर्स भी कास्ट का हिस्सा हैं. अब तक फिल्म की जितनी भी फुटेज रिलीज़की गई है, उसे लेकर फैन्स के मन में एक्साइटमेंट के अलावा कुछ और नहीं है. फिल्मकैसी साबित होगी, पता चलेगा 04 मार्च को. जब ये फिल्म इंग्लिश समेत हिंदी, तमिल औरतेलुगु में थिएटर्स पर रिलीज़ होगी.