The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mohabbatein fame Jugal Hasraj talks about his unsuccessful film career and challenges he faced

'जब मेरी फिल्में नहीं बन रही थीं, तब रो पड़ता था'- जुगल हंसराज

'मोहब्बतें' फेम जुगल हंसराज ने कहा, ''ये इंडस्ट्री एक मुश्किल जगह है. लोग आपके प्रति कड़वे और क्रूर हो सकते हैं.''

Advertisement
jugal hansraj,
'मोहब्बतें' के एक सीन में जुगल हंसराज. दूसरी तरफ उनकी हालिया तस्वीर, जो उनके इंस्टाग्राम से ली गई है.
pic
श्वेतांक
23 मई 2023 (अपडेटेड: 23 मई 2023, 01:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Jugal Hansraj ने अपना करियर चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरू किया था. Masoom और Karma जैसी सफल फिल्मों में काम किया. लीडिंग मैन के तौर पर जुगल की पहली फिल्म थी 'आ गले लग जा'. फिर 'मोहब्बतें' आई. मगर उसके बाद जुगल का करियर ठहर सा गया. उन्हें कई फिल्में मिलीं. मगर उनमें से अधिकतर बन नहीं पाईं. हालिया इंटरव्यू में जुगल हंसराज ने सफलता से संघर्ष की ओर बढ़े अपने करियर पर बात की है. उन्होंने बताया कि मीडिया में उन्हें बहुत भला-बुरा कहा गया. मनहूस का ठप्पा लगा दिया गया. तब वो मात्र 18-19 साल के थे. जब उन्हें पता चलता कि उनकी एक और फिल्म बंद हो गई है, तो वो रो पड़ते थे.

जुगल हंसराज ने इन सभी मसलों पर ETimes को दिए इंटरव्यू में बात की है. जुगल ने कहा-

Embed

जुगल ने 'आ गले लग जा' और 'मोहब्बतें' के बीच तीन फिल्मों में काम किया. मगर तीनों फ्लॉप रहीं. 'पापा कहते हैं' वो इकलौती फिल्म थी, जिसके बारे में थोड़ी बहुत बात हुई थी. 'द डॉन' और 'गुदगुदी' कब आईं, कब गईं, किसी को कानों कान खबर नहीं लगी. इन्हीं वजह से जुगल को चुका हुआ मान लिया गया था. 'मोहब्बतें' के बाद हालात बदलने की उम्मीद जगी. मगर आगे भी जुगल के लिए चीज़ें वर्क आउट नहीं हुईं. उन्होंने कई फिल्में साइन की. इस बारे में वो कहते हैं-

Embed

'मोहब्बतें' के बाद जुगल ने 'कभी खुशी कभी ग़म' में एक छोटा सा रोल किया. आगे लीड रोल में उनकी इक्का-दुक्का फिल्में आईं. मगर चली नहीं. इसके बाद जुगल ने बड़ी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स करने शुरू किए. खासकर यशराज फिल्म्स के तहत बनी फिल्मों में. उन्होंने 'सलाम नमस्ते' और 'आज नचले' में काम किया. इसके बाद उन्होंने 'रोडसाइड रोमिया' और 'प्यार इम्पॉसिबल' नाम की फिल्में डायरेक्ट कीं. इन दोनों ही फिल्मों को YRF ने ही प्रोड्यूस किया था. दोनों ही फिल्में नहीं चलीं. उसके बाद जुगल फिल्मों से कुछ साल के लिए दूर हो गए.

2016 में उन्होंने सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी 2' से वापसी की. इस इंटरव्यू में जुगल ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा-

Embed

जुगल हंसराज ने 2022 में नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'मिसमैच्ड' से अपना डिजिटल डेब्यू किया था. वो आखिरी बार अनुपम खेर की इसी साल आई फिल्म 'शिव शास्त्री बल्बोवा' में दिखाई दिए थे.  

वीडियो: मैटिनी शो: शेखर कपूर की 'मासूम' से डेब्यू करने वाले जुगल हंसराज का करियर 'मोहब्बतें' के बाद क्यों नहीं चला?

Advertisement

Advertisement

()