नरेंद्र मोदी पर बनी इस वेब सीरीज़ में तीन लोग करेंगे उनका रोल
चाय बेचने से लेकर दंगों का आरोप झेलने और देश के प्रधानमंत्री बनने की पूरी कहानी.
Advertisement

फैज़ल खान, आशीष शर्मा और महेश ठाकुर स्टारर इस सीरीज़ को उमेश शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस साल नरेंद्र मोदी के लिए कतई फिल्मी साल साबित होता दिख रहा है. फिलहाल उनके ऊपर तीन फिल्म-सीरीज़ बन रही है. पहली विवेक ओबेरॉय वाली. दूसरी परेश रावल वाली और तीसरी ये. ये यानी 'मोदी-जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन', जो एक वेब-सीरीज़ है. 26 मार्च को इस सीरीज़ का पहला ट्रेलर आया. जो कुछ बहुत अलग टाइप नहीं लग रहा है. इसमें मोदी जी का रोल कौन कर रहा है? क्या-क्या देखने को मिलेगा? कहां और कब आ रही है? ये सब हम नीचे बता रहे हैं.
सीरीज़ में दिखने क्या वाला है?
इसमें नरेंद्र मोदी के चाय बेचने से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के उनके सफर को दिखाने की कोशिश की जाएगी. भारी-भरकम लेकिन बेअसर देशभक्ति नारे से खुलने वाला ये ट्रेलर कहीं भी सरप्राइज़ नहीं करता. कुछ अलग नहीं लगा. इसमें नरेंद्र मोदी का बचपन, घर से निकलने, आरएसएस में शामिल होने से लेकर राजनीति में आने और फिर देश के प्रधानमंत्री बन जाने की पूरी जर्नी को दिखाया जाएगा. इस सीरीज़ में नरेंद्र मोदी से जुड़े विवादों और आरोपों का भी ज़िक्र होगा. साबरमति एक्स्प्रेस के जलने से लेकर दंगे और कोर्ट कचहरी सबका. ये सीरीज़ किसी की कहानी दिखाने जैसी लग ही नहीं रही है. इसमें काफी हीरोइज़्म वाला फील भर दिया गया है.

सीरीज़ के एक सीन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी ऑफिस जाते नरेंद्र मोदी. (फोटो: इरोज़ नाऊ यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)
मोदी जी का रोल कौन कर रहा है?
'मोदी- जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन' में तीन लोग नरेंद्र मोदी का रोल करेंगे. उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर. चाय बेचने वाले बालक मोदी का रोल फैज़ल खान करेंगे. फैज़ल मशहूर डांसर हैं. वो इससे पहले 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज़ में दिख चुके हैं. फैज़ल बतौर एक्टर सोनी टीवी पर आने वाले शो 'भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप' में काम कर चुके हैं. मोदी जी के जवानी के दिनों में उनका किरदार निभाएंगे आशीष शर्मा. आशीष इससे पहले 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्म के अलावा 'चंद्रगुप्त मौर्य' और 'रंगरसिया' जैसे मशहूर टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं. और आज के समय के मोदी जी के रोल में दिखेंगे महेश ठाकुर. महेश 'हम साथ-साथ हैं', 'हमको दीवाना कर गए', 'आशिकी 2' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. साथ में दर्शन जरीवाला (अजब प्रेम की गज़ब कहानी), मकरंद देशपांडे और अनंग देसाई जैसे एक्टर्स भी इस सीरीज़ का हिस्सा हैं.

नरेंद्र मोदी के रोल में महेश ठाकुर. (फोटो: इरोज़ नाऊ यूट्यूब स्क्रीनग्रैब)
कौन बना रहा है और कब आ रही है?
इस सीरीज़ को डायरेक्ट किया है उमेश शुक्ला ने. उमेश इससे पहले 'ओ माय गॉड', 'ऑल इज़ वेल' और '102 नॉट आउट' जैसी फिल्में बना चुके हैं. वो अपनी फिल्मों में मानवीय मूल्यों के बारे में बात करने के लिए जाने जाते हैं. इस सीरीज़ में भी उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी. ये दस एपिसोड की सीरीज़ इरोज़ नाऊ की वेबसाइट या ऐप पर देखी जा सकती है. लेकिन वहां रिलीज़ कब होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है.
इस सीरीज़ का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं:
वीडियो देखें: फिल्म PM नरेंद्र मोदी के क्रेडिट्स में एक झूठा नाम दिया गया है?