The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mithun Chakraborty says salman khan will never marry know the reason

मिथुन ने बताया, जब सलमान रात 2 बजे उनके भीतर से बंद किए कमरे में घुस आए

Mithun Chakraborty ने ये भी दावा किया है कि Salman Khan सबको बेवकूफ बनाते रहते हैं. वो कभी शादी नहीं करने वाले.

Advertisement
pic
10 मई 2024 (पब्लिश्ड: 09:03 PM IST)
salman khan, mithun, kick,
सलमान खान और मिथुन ने पिछली बार 'किक' में साथ काम किया था. इसमें मिथुन उनके पिता बने थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

 Mithun Chakraborty और Salman Khan की अच्छी बनती है. दोनों साथ में Veer, Kick और Lucky जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. हाल ही में मिथुन ने साल 2005 में आई फिल्म Lucky: No Time for Love का किस्सा सुनाया है. इस फिल्म की शूटिंग सेंट पीटर्सबर्ग में चल रही थी. मिथुन ने बताया कि सलमान बहुत ज़्यादा नटखट हैं. उन्होंने बताया कि सलमान ने उनसे रात 2 बजे एक प्रैंक कर दिया था. साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि सलमान कभी शादी नहीं करेंगे.

रात 2 बजे भीतर से बंद कमरे में घुस आए 

मिथुन, सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सारेगामापा' के एक एपिसोड में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. यहां शो के होस्ट आदित्य नारायण ने उनसे पूछा कि मिथुन के किस को-एक्टर ने उन्हें सबसे ज़्यादा तंग करता है. ऑप्शंस में उन्होंने जैकी श्रॉफ, सलमान खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार का नाम दिया. इस पर मिथुन ने कहा,

 "सलमान खान. वो कुछ ज़्यादा ही मस्ती करता है. उसके मन में मेरे लिए बहुत प्यार है. अगर हम दोनों साथ हैं, तो वो शांत नहीं बैठ सकता. वो हमेशा मुझे ढूंढता रहता है. अगर मैं सो रहा हूं, तो वो जगा देता है. हम सेंट पीटर्सबर्ग में शूटिंग कर रहे थे. रात के करीब 2 बजे रहे थे. मैं सो रहा था. मैंने अपना कमरा अंदर से बंद कर रखा था. उसने दरवाजा कैसे खोला और अंदर कैसे आया, ये मुझे अभी भी नहीं पता चल पाया. वो अंदर आया. लेकिन इसके बाद अंदर क्या हुआ, वो मैं यह आपको नहीं बताऊंगा. लेकिन जब मैंने अपनी आंखें खोलीं, तो वो मेरे सामने खड़ा हंस रहा था. मैंने उससे पूछा क्या आदमी है तू, आदमी क्या है यार! वह बहुत, बहुत शरारती है."

आदित्य ने आगे पूछा कि इन सभी एक्टर्स में सबसे ज़्यादा हैंडसम कौन है. इसके जवाब में मिथुन ने कहा, 

“सभी हैं. लेकिन सलमान...वो कभी शादी नहीं करेगा. सभी को डोज़ देता रहता है. (वो लड़कियों को बोलता है) ‘देखिए मैं शादीशुदा नहीं हूं’, इसलिए लड़की को लगता है कि इतना हैंडसम सुपरस्टार उनसे शादी करेगा. लेकिन ये भाई नहीं करेगा. गारंटी देता हूं, नहीं करेगा. इतने खूबसूरत आदमी से प्यार कौन नहीं करेगा? बताओ.”

सलमान खान पिछली बार ‘टाइगर 3’ में नज़र आए थे. आने वाले दिनों में वो 'सिकंदर' में दिखेंगे. इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदन्ना होंगी. ‘सिकंदर’ को ए.आर. मुरुगदास डायरेक्ट कर रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये सलमान, साजिद और मुरुगदास, तीनों के ही करियर की सबसे महंगी फिल्म है. इसे 400 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जाना है. इसके अलावा सलमान, करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘द बुल’ में भी काम करने वाले हैं. फिलहाल उस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. ‘द बुल’ को ‘शेरशाह’ फेम विष्णु वर्धन डायरेक्ट करने वाले हैं. उनके खाते में ‘टाइगर वर्सज़ पठान’ भी है. मगर फिलहाल वो फिल्म दूर की कौड़ी लग रही है. उसे 2026 या 27 में रिलीज़ किया जा सकता है. 

वीडियो: जब सलमान खान ने पांव छूने पर मिथुन के बेटे को सेट पर हड़काया, और धमकियां भी दी

Advertisement

Advertisement

()