जब मीता वशिष्ठ ने आमिर के बालों में हाथ फेरा और पिक्चर डेढ़ साल के लिए बंद हो गई
Mita Vashisht और Aamir Khan ने फिल्म Ghulam में साथ काम किया था. मगर एक सीन में मीता ने आमिर के बालों पर कुछ ऐसे हाथ फेरा, आमिर को बहुत बुरा लग गया. फिर क्या-क्या हुआ?

एक्टर Mita Vashisht हाल ही में लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में पहुंची थीं. यहां पर उन्होंने Aamir Khan के साथ फिल्म Ghulam में काम करने के अनुभवों पर बात की. विक्रम भट्ट डायरेक्टेड इस फिल्म में मीता ने आमिर के किरदार सिद्धार्थ की वकील फातिमा का रोल किया था. मीता ने इस बातचीत में बताया कि आमिर खान हर चीज़ बड़ी प्लानिंग के साथ करते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ‘ग़ुलाम’ के सेट पर उनकी एक हरकत से आमिर को बहुत बुरा लग गया था.
गेस्ट इन द न्यूज़रूम में आईं मीता से सवाल पूछा गया कि आमिर को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. उन्होंने उनके साथ काम किया है. कैसा अनुभव रहा? इस पर मीता ने कहा,
मीता ने बातचीत में आगे बताया कि उनके बाल पर हाथ फेरने पर अमिर को बुरा लगा गया था. ये वाकया बताते हुए वो कहती हैं,
1998 में रिलीज़ हुई गुलाम में आमिर खान ने सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू का किरदार निभाया था. जो कि एक बॉक्सर था. आमिर और मीता के अलावा रानी मुखर्जी, दीपक तिजोरी, रजित कपूर, शरत सक्सेना और दलीप ताहिल जैसे एक्टर्स ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.
वीडियो: आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने के बाद पार्टी क्यों रखी, मोना सिंह ने बताया

.webp?width=60)
