The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mili producer boney Kapoor bashed actors like Akshay kumar in kapil sharma show

बोनी कपूर ने अक्षय कुमार जैसे ऐक्टर्स को झाड़ दिया, ट्विटर की जनता दो हिस्सों में बंट गई

बोनी ने कहा: कई ऐसे ऐक्टर्स हैं, जो ऐसी फ़िल्में चुनते हैं कि काम 25-30 दिन करना पड़े और पैसे भी पूरे मिल जाएं.

Advertisement
boney_kapoor_akshay_kumar
अक्षय कुमार ने 'सम्राट पृथ्वीराज' की शूटिंग 40 दिनों में की थी
pic
अनुभव बाजपेयी
9 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 9 नवंबर 2022, 04:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Janhvi Kapoor की नई फ़िल्म मिली (Mili) 4 नवंबर को रिलीज़ हो चुकी है. ये मलयालम फिल्म Helen की हिंदी रीमेक है. इसे उनके पिता Bony Kapoor ने प्रोड्यूस किया है. दोनों मिलकर फ़िल्म का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं. बोनी अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. वो अपनी बातें बिना किसी लागलपेट के कैमरे के सामने रखते रहे हैं. 'मिली' के ट्रेलर लॉन्च में जब जाह्नवी कपूर की तुलना श्रीदेवी से की गई, तो उन्होंने पत्रकारों को झाड़ दिया था. उनका कहना था:

Image embed

ये तो खैर उन्होंने जाह्नवी को डिफ़ेंड करते हुए कहा था, पर पिछले वीकेंड यानी चार नवंबर को प्रसारित हुए 'दी कपिल शर्मा शो' में उन्होंने कम दिनों में फ़िल्में करने वाले ऐक्टर्स पर तीखी टिप्पणी की. वो शो में 'मिली' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. कपिल शर्मा से बात करते हुए उन्होंने उन ऐक्टर्स को लताड़ा जो 25 से 30 दिन में पूरी फ़िल्म खत्म करने की बात करते हैं. ऊपर से पूरी फीस भी मांगते हैं. उनका कहना था:

Image embed

आगे बोनी ने कहा: 

Image embed
Image embed

बोनी ने अक्षय कुमार का नाम नहीं लिया पर जनता ने मान लिया कि ये अक्षय कुमार की ही बात हो रही है. एक ट्विटर यूजर ने बोनी की टिप्पणी को अक्षय जैसे ऐक्टर्स के लिए बताते हुए 'कपिल शर्मा शो' की क्लिप साझा की. जनता टूट पड़ी. कुछ लोगों ने समर्थन किया. कुछ लोगों ने विरोध.

एक ट्विटर यूजर ने लिखा:

शाहरुख खान पिछले 10 सालों से 100 दिनों वाली फ़िल्में चुन रहे थे, उनके साथ क्या हुआ?

Image embed

SIMU नाम की ट्विटर यूजर ने क्लिप पर रिप्लाई करते हुए लिखा:

मुझे नहीं पता कि आप ये कैसे मान बैठे हैं कि बोनी ये अक्षय के लिए बोल रहे हैं. जबकि आजकल ऐसा और भी कई ऐक्टर्स करते हैं.

Image embed

अक्कीयन नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा:

अक्षय कुमार ने बहुत सी मेगा हिट्स भी दी हैं, जिनकी शूटिंग 40-50 दिन में हुई है. 'मिशन इंपॉसिबल' की शूटिंग भी 40 दिन में ही हुई थी.

Image embed

एक ट्विटर यूजर अजय देवगन की फ्लॉप फिल्मों को भी ले आए. उन्होंने तंज में कहा:

ठीक है भाई अजय देवगन ने तो डेडिकेशन से फ़िल्में बनाई, थैंक गॉड, रनवे 34, भुज.

Image embed

एक यूजर ने लिखा: 

अक्षय कुमार ये 1991 से कर रहे हैं. उनकी चार फ़िल्में नहीं चली तो इसका मतलब ये नहीं कि अक्षय गलत हैं.

Image embed

दरअसल इधर लगातार अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर ट्रोल होते रहे हैं, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को लेकर खासकर. उनकी ऐक्टिंग की लोगों ने बहुत टांग खींची थी. कहा गया था कि 40 दिन में शूट करके ऐसी ही ऐक्टिंग हो सकेगी.  

उर्वशी रौतेला के साथ वीडियो वायरल होने के बाद बोनी कपूर को काफी कुछ कहा गया था

Advertisement

Advertisement

()