जब मीका की गाड़ी शाहरुख खान चला रहे थे और रणवीर सिंह डिक्की में बैठे थे
Mika Singh ने बताया Hrithik Roshan की बर्थडे पार्टी से लौटने का किस्सा. जब उन्होंने Ranveer Singh को अपनी कार की डिक्की में बैठा दिया.

सिंगर Mika Singh ने अपने हालिया इंटरव्यू में Shahrukh Khan और Ranveer Singh से जुड़ा मज़ेदार किस्सा सुनाया. मीका ने बताया कि रणवीर सिंह जब इंडस्ट्री में नए-नए आए थे, तब उन्हें अपनी हमर कार की डिक्की में बैठाकर Hrithik Roshan की बर्थ-डे पार्टी में ले गए थे.
शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को दिए इस इंटरव्यू में मीका ने पूरा किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया,
मीका ने बताया कि उनकी कार में सबके बैठने की व्यवस्था हो गई थी. मगर रणवीर सिंह रह गए. मीका आगे बताते हैं,
इस इंटरव्यू में उन्होंने उस वाकए पर भी बात की जब शाहरुख खान ने उन्हें बाइक गिफ्ट करने का वादा किया था. मगर निभाया नहीं. मीका ने ये बात पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कही थी. उन्होंने कहा था,
इस इंटरव्यू के पांच दिन बाद ही मीका आईफा अवॉर्ड में शाहरुख खान से मिले. यहां दोनों ने मीका के इस स्टेटमेंट पर चर्चा की. शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में मीका ने आईफा वाला ये वाकया सुनाया. उन्होंने कहा,
# मीका ने शाहरुख खान को दी 50 लाख की अंगूठी
तोहफ़ों का जिक्र हुआ तो मीका ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को 50 लाख लाख रुपए की अंगूठी दी थी. शाहरुख खान ने अगले दिन मीका को वो अंगूठी लौटाने के लिए कॉल किया. उन्होंने कहा कि ये बहुत महंगी है. इसे वापस ले लें. मगर मीका ने कहा कि ये उनका प्यार है और आखिरकार उन्हें अंगूठी रखने के लिए मना लिया. मीका ने शाहरुख के लिए कई गाने गाए हैं. इनमें 'रईस' का 'धिंगाना...' और 'हैप्पी न्यू ईयर' का 'नॉनसेंस की नाइट...' भी शामिल है.
वीडियो: GITN: मीका सिंह ने हनी सिंह और बादशाह की लड़ाई में किसके लिए कहा 'बाप'?

.webp?width=60)

