The Lallantop
Advertisement

मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि आपकी नेट वर्थ 170 करोड़ रुपए है, तो क्या जवाब मिला?

मनोज ने अपनी कमाई पर चुटकी लेते हुए कहा, इतने पैसे कैसे आएंगे, 'अलीगढ़' और 'गली गुलियां' करके!

Advertisement
manoj bajpayee, nett worth,
'द फैमिली मैन' के एक सीन में मनोज बाजपेयी.
pic
श्वेतांक
23 मई 2023 (अपडेटेड: 23 मई 2023, 09:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Manoj Bajpayee इन दिनों अपनी फिल्म Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai प्रमोट कर रहे हैं. ये PC Solanki की बायोपिक है. उन्होंने आसाराम बापू के खिलाफ केस लड़ा और जीता था. ऐसे ही एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान उनसे उनका नेट वर्थ पूछा गया. मतलब आज के समय में उनके पास कितनी संपत्ति है. जब एंकर ने उन्हें बताया कि गूगल 170 करोड़ रुपए बता रहा है. इस पर मनोज ने माथा पकड़कर कहा, 'बाप रे, बाप!'

आज तक के साथ इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि गूगल उनका नेट वर्थ 170 करोड़ रुपए बता रहा है. क्या ये सही है. इस पर मनोज ने कहा-

Embed

इसी इंटरव्यू में मनोज से बिहार के बेतिया से लेकर साउथ बॉम्बे तक की जर्नी के बारे में पूछा गया. इस पर मनोज ने कहा-

Embed

Embed

मनोज बाजपेयी लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं. कई क्रिटिकली अक्लेम्ड से लेकर कमाऊ, दोनों तरह की फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. ऐसे में लोगों को लगता है कि उनकी जीवनशैली भी बड़ी शूं-शा टाइप की होगी. मगर मनोज साधारण ज़िंदगी जीते हैं. वो कहते हैं-

Embed

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' 23 मई को ज़ी5 पर रिलीज़ हो चुकी है. आने वाले दिनों में वो 'जोरम' नाम की फिल्म में दिखने वाले हैं. इसके अलावा वो जल्द ही एमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू करेंगे.   

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: जब मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए

Advertisement

Advertisement

()