The Lallantop
Advertisement

जब शाहरुख खान ने मनोज बाजपेयी को 'दर्द-ए-डिस्को' करवा दिया

मनोज बाजपेयी ने बताया कि डिस्को जाने वाले लोगों में वो सबसे गरीब थे.

Advertisement
pic
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 05:26 PM IST)
shah rukh khan manoj bajpayee disco
दिल्ली के दिनों से शाहरुख और मनोज बाजपेयी एक-दूसरे को जानते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Manoj Bajpayee की एक फिल्म आ रही है, Gulmohar. यहां उनके साथ शर्मिला टैगोर, सिमरन, सूरज शर्मा और दिव्या सेठ जैसे एक्टर्स ने काम किया है. ‘गुलमोहर’ 03 मार्च को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली है. फिल्म के प्रोमोशन को लेकर वो आजकल इंटरव्यूज़ में व्यस्त हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बात की. दिल्ली के दिनों से दोनों एक्टर एक-दूसरे को जानते हैं. मनोज ने बताया कि वो शाहरुख ही थे, जो उन्हें पहली बार डिस्को लेकर गए थे. उन्होंने कहा कि डिस्को जाने वाले ग्रुप में उनकी आर्थिक स्थिति सबसे कमज़ोर थी.   

Curly Tales नाम के चैनल को दिए इंटरव्यू में मनोज बताते हैं,

ये बहुत साल पहले की बात है. दिल्ली में घुंघरू नाम का नाइट क्लब था. मैंने चप्पल पहनी थी उस समय. किसी तरह मेरे लिए जूतों का इंतज़ाम किया गया. फिर मैं अंदर गया. वो पहला मौका था, जब मैंने वो लाइफ देखी. पता चला कि नाइट क्लब आखिर होता क्या है. लोग वहां नाच रहे थे और मैं एक कोने में बैठा अपनी वाइन के घूंट ले रहा था. 

मनोज बाजपेयी अपने पहले डिस्को अनुभव को पहले भी साझा कर चुके हैं. उन्होंने Galatta Plus से बातचीत करते हुए बताया था कि शाहरुख, बेनी और रामा उन्हें पहली बार डिस्को लेकर गए थे. उन्होंने आगे डिस्को के बारे में कहा था कि वो जगह गंदी थी और वहां काफी अंधेरा था.

हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जोरम’ को रोटर्डम फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था. फिल्म को बनाया है देवशीष मखीजा ने. ‘जोरम’ में मनोज बाजपेयी के साथ मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी नज़र आएंगे. इसके अलावा ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीज़न भी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल है. हालिया रिलीज़ ‘फर्ज़ी’ से राज और डीके ने अपने स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत कर दी है. मनोज बाजपेयी के कैरेक्टर श्रीकांत तिवारी को भी टीज़ किया गया था. 

मनोज की नई फिल्म 'गुलमोहर' की बात की जाए, तो ये पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है. इसकी कहानी मल्टी जनरेशन, बत्रा फैमिली के इर्द गिर्द घूमती है. जो अपने 34 साल पुराने घर को छोड़कर कहीं और जाने के लिए तैयार हैं. यही हालात उन्हें अपने रिश्तों की मजबूती को फिर से परखने का मौका देते हैं. जो एक वक्त, एक सूत्र में बंधा था. जब आपसी रिश्तों में इंसिक्योरिटी पनपती हैं. तब असल धागों का रंग पता चलता है और यही है इस फिल्म की कहानी.

वीडियो: शाहरुख खान को 80 साल की महिला ने डीडीएलजे करने पर कैसे मजबूर किया

Advertisement

Advertisement

()