ट्रैफिक का ट्रेलर: 160 किलोमीटर, ढाई घंटे
मनोज बाजपेई हीरो हैं इस फिल्म में. ट्रेलर देख कर लगता है फिल्म बहुत इमोशनल होगी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सनसनाती फिल्म ट्रैफिक का ट्रेलर आया है. मनोज बाजपेई का सीन इसमें बहुत ज्यादा नहीं है. लेकिन हीरो वही हैं. और वो हीरो हैं तो फिल्म जबराट होगी. स्टांप पे लिखा लो. इसके पहले अलीगढ़ तो देखे होगे. और टकटकी लगा कर देखे होगे. तो इसका भी इंतजार करो.
खास बात ये है कि इस फिल्म के डायरेक्टर राजेश पिल्लई अब इस दुनिया में नहीं हैं. मलयालम में ये फिल्म रिलीज हुई थी 2011 में. इसी साल माने 27 फरवरी 2016 को उनकी डेथ हो गई. इस फिल्म में मनोज के अलावा जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता, प्रोसेनजित चैटर्जी, सचिन खेड़ेकर हैं. 6 मई 2016 को रिलीज होगी. फिलहाल ट्रेलर देख लो. इसको देख कर तो लगता है कि फिल्म जबर होगी.
https://www.youtube.com/watch?v=IGXw0NMwcS8
.webp?width=60)

