मणिकर्णिका का ट्रेलर आ गया लेकिन इसके डायरेक्टर वाले खाने में कंगना का नाम क्यों लिखा है?
सोनू सूद ने शूटिंग के बाद इस फिल्म को छोड़कर रणवीर सिंह की 'सिंबा' कर ली.
Advertisement

'मणिकर्णिका' को कृष और कंगना ने मिलकर डायरेक्ट किया है. ये फिल्म कृष ने डायरेक्ट की है, वहीं कुछ बचे-खुचे हिस्सों को कंगना की देखरेख में शूट किया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आखिरी बार हंसल मेहता की 'सिमरन' में दिखीं कंगना रनौत की अगली फिल्म आ रही है. फिल्म का नाम है 'मणिकर्णिका- दी क्वीन ऑफ झांसी'. ये फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की कहानी दिखाएगी. झांसी की रानी को मणिकर्णिका कहा जाता था इसलिए फिल्म का नाम 'मणिकर्णिका – द क्वीन ऑफ झांसी' रखा गया. गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को फिल्म का पहला टीज़र आया था और अब ट्रेलर आ गया है. ये फिल्म अपने शुरुआती स्टेज से ही कंट्रोवर्सी में फंसी रही है, जिससे इसका साथ फिल्म की रिलीज़ तक छूटता नज़र नहीं आ रहा. क्या विवाद इससे जुड़े रहे हैं? और इस फिल्म से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें विस्तार से आप नीचे जानेंगे.
1) फिल्म में रानी लक्ष्मी की कहानी दिखाई जाएगी कि कैसे उन्होंने अंग्रेज़ों के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी. जिससे देश का स्वतंत्रता आंदोलन मज़बूत हुआ. ये एक पीरियड फिल्म है, इसलिए इसकी बारीकियों पर लोगों को ज़्यादा नज़र रहेगी. इसलिए ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ये चीज़ें पर स्क्रीन पर कितने ऑथेंटिक तरीके से उतर पाती हैं.

पहले इस विषय पर डायरेक्टर केतन मेहता फिल्म बनाने जा रहे थे.
2) इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है 'बाहुबली 2: द कनक्लूज़न' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों के राइटर के.वी विजयेंद्र प्रसाद ने. वे जाने-माने डायरेक्टर एस.एस. राजामौली के पिता भी हैं.
3) फिल्म का वजन के बढ़ाने के लिए इसके टीज़र में हमें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई पड़ती है. ठीक वैसे ही जैसे आमिर खान की फिल्म 'लगान' में था. वे सूत्रधार (नैरेटर) की तरह 'मणिकर्णिका' की कहानी अपनी भारी आवाज़ में सुनाते नज़र आएंगे. हालांकि ट्रेलर से वो चीज़ मिसिंग है.

ये फिल्म अपने एक्टर्स को लेकर भी विवाद में रही थी. पहले इसमें सोनू सूद काम कर रहे थे. बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी
4) ये फिल्म शुरू से विवादों में रही है. 'मंगल पांडे' (2005, आमिर), 'मांझी' (2015, नवाजुद्दीन), 'ओ डार्लिंग ये है इंडिया' (1995, शाहरुख), 'मिर्च मसाला' (1985, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल) जैसी फिल्में बना चुके राइटर-डायरेक्टर केतन मेहता ने आरोप लगाया कि कंगना ने उनकी फिल्म चुराई है. वे 10 साल से इस कहानी पर काम कर रहे थे और 'रानी ऑफ झांसी – दी वॉरियर क्वीन' नाम से फिल्म बनाने वाले थे. उन्होंने 2015 में कंगना को इसमें लिया था. फिल्म की सब डीटेल्स उनको बताईं. लेकिन फिर वे बीमार हो गए. जब ठीक हुए तब तक कंगना ने यही फिल्म किसी दूसरे प्रोड्यूसर को लेकर अलग नाम से बनानी शुरू कर दी. अपने ऊपर लगे फिल्म चुराने के आरोपों का कंगना ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

'मणिकर्णिका' अपने डायरेक्टर्स को लेकर भी विवाद में रह चुकी है. इसके डायरेक्टर क्रेडिट में कृष के साथ कंगना का नाम भी दिखाई पड़ता है.
5) इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए कृष को लाया गया जो तेलुगु सिनेेमा से हैं. वहां कई हिट फिल्म बना चुके हैं. 2015 में अक्षय कुमार स्टारर 'गब्बर इज़ बैक' भी उन्होंने ही डायरेक्ट की थी. 'मणिकर्णिका' की शूटिंग पूरी होने से पहले ही कृष फिल्म छोड़कर चले गए और वहां अपनी अगली फिल्म 'एनटीआर' पर काम शुरू करने लगे. कंगना ने कहा कि मामूली सा काम बचा है जो वे कृष से लगातार पूछ-पूछकर कर रही हैं. हालांकि बाद में कंगना ने डायरेक्टर की तख़्ती पर अपना नाम लिखकर बाकी हिस्सों की शूटिंग शुरू कर दी. फोटो लीक होने पर विवाद हुआ तो उन्होंने बचाव में कहा कि सेट पर लोगों को स्पष्टता रहे इसीलिए ऐसा किया था और कोई बात नहीं. लेकिन अब जो ट्रेलर दिख रहा है उसमें डायरेक्टर का क्रेडिट कंगना और कृष दोनों को दिया गया है.

फिल्म के एक सीन में कंगना रनौत. फिल्म कैमरावर्क और फ्रेम्स के मामले में शानदार लग रही है.
6) जब कंगना फिल्म के कुछ हिस्से डायरेक्ट करने लगीं तो सोनू सूद ने फिल्म छोड़ दी जबकि वे अपने हिस्से की काफी शूटिंग कर चुके थे. कंगना के खेमे से ये बात फैलाई गई कि सोनू किसी महिला डायरेक्टर के अंडर काम नहीं करना चाहते इसलिए फिल्म छोड़ दी. ये भी प्रचार किया गया कि सोनू ने पहले कृष के साथ मिलकर अपना रोल बढ़वा लिया था और कंगना आईं तो सख्ती से रोल हैसियत मुताबिक कर दिया इससे सोनू नाराज हैं. सोनू ने इस सब आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि फराह खान भी महिला डायरेक्टर ही थीं और उनके साथ उन्होंने खुशी खुशी 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) के लिए काम किया था. उनका कहना था कि बात महिला डायरेक्टर की नहीं काबिलियत की है और कंगना काबिल डायरेक्टर नहीं हैं. उस समय सोनू रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' भी शूट कर रहे थे और उसमें उनका दा़ढ़ी वाला लुक था जिसे 'मणिकर्णिका' के लिए वो छोड़ने को तैयार नहीं थे. सोनू के अलावा अब एक्टर स्वाति सेमवाल ने भी ये फिल्म छोड़ दी है. सोनू की जगह 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना के को-एक्टर रहे मोहम्मद जीशान अयूब को लिया गया.

फिल्म में डैनी, कुलभूषण खरबंदा, सुरेश ओबेरॉय, अंकिता लोखंडे और जिशू सेनगुप्ता जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे.
7) 'मणिकर्णिका' के डायलॉग और गाने प्रसून जोशी ने लिखे हैं, जो अभी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष हैं. ये बड़ी अनोखी बात है कि उन्हें इस फिल्म को साइन करते हुए conflict of interest नहीं दिखा. क्योंकि अब यही फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए उनके बोर्ड के सामने जाएगी और चूंकि उन्होंने इस फिल्म के प्रोड्यसर्स से पैसे लिए हैं, तो माना जाएगा कि वे इसे आसानी से सर्टिफिकेट देंगे बिना किसी सख़्ती या नियम पालन के. ये फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी.
फिल्म का ट्रेलर यहां देखें: