'पीएस-1' के डिजिटल राइट्स बहुत महंगे बिक गए
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोनियन सेलवन' के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं.

बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा की खबरों को एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो नीचे पढ़ सकते हैं. आज सिनेमा अपडेट में पढ़िए पीएस-1 के डिजिटल राइट्स कितने में बिके? टीवी पर कब आएगी KGF 2 और रणवीर सिंह का कौन सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
# सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'योद्धा' की शूटिंग शुरू कर दी
सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'योद्धा' में दिखाई देंगे. जिसकी शूटिंग उन्होंने मनाली में शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में सिद्धार्थ कई एयर स्टंट करते दिखेंगे. एक्शन-थ्रिलर इस फिल्म की स्टोरी सच्ची घटना पर आधारित होगी. मूवी को साल 2023 में रिलीज़ किया जाएगा.
# 'मेरी पत्नी का रीमेक' में दिखेंगे अर्जुन-भूमि
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर जल्द ही नई फिल्म में दिखाई देंगे. दोनों मुदस्सर अजीज़ की कॉमेडी फिल्म 'मेरी पत्नी का रीमेक' में होंगे. जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी.
मूवी में रकुल प्रीत सिंह भी होंगी. फिलहाल इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है.
# विवाद के बाद ज़ुबिन नौटियाल का शो कैंसल
बीते दिनों ज़ुबिन नौटियाल का लाइव कॉन्सर्ट शो कैंसल हो गया. सोशल मीडिया पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड होने लगा. लोगों ने आरोप लगाया कि कॉन्सर्ट के प्रमोटर और ऑर्गनाइज़र आईएसआई से जुड़े हुए हैं. लोगों ने ज़ुबिन को भी देशद्रोही बता दिया. ज़ुबिन ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर बताया कि इन अफवाहों पर ध्यान ना दें.
# 'पीएस -1' के डिजिटल राइट्स 125 करोड़ के बिके?
ऐश्वर्या राय बच्चन, चियां विक्रम, कार्थी, प्रकाश राज और तृष्णा स्टारर फिल्म 'पोनियन सेलवन' के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मणि रत्नम की 'पीएस वन और टू' के राइट्स को अमेज़न ने 125 करोड़ रुपए में खरीदा है.
रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स सन टीवी ने खरीदे हैं. 'पीएस-1' 30 सितंबर को थिएटर में रिलीज़ होगी.
# यश की KGF 2 का 14 अप्रैल को वर्ल्ड टीवी प्रीमियर
साउथ स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' का टीवी प्रीमियर होने वाला है. फिल्म का हिंदी वर्जन 18 सितंबर को सोनी मैक्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
# 'दगडी चाल 3' में दिखाई देंगे अजय देवगन?
फेमस मराठी फिल्म 'दगडी चाल' के दोनों पार्ट्स को खूब पसंद किया गया. अब खबर है कि प्रड्यूसर संगीता इसका तीसरा पार्ट बनाना चाहती हैं. लेकिन इस बार इसे मराठी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी बनाया जाएगा. जिसमें अजय देवगन को कास्ट किया जा सकता है. फिलहाल ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतज़ार है.
# भीड़ के बीच फंसे रणवीर का वीडियो वायरल
साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA)में पहुंचे रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो फैन्स के बीच बुरी तरह फंस गए हैं. इसी वीडियो में भीड़ से एक शख्स का हाथ उनके गाल पर लगा. बताया जा रहा है कि रणवीर को भीड़ से बचाने के चक्कर में उनके बॉडीगार्ड का हाथ उनके गाल पर जा लगा. जिसे सोशल मीडिया पर लोग थप्पड़ कहकर ट्रोल कर रहे हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: आई-मैक्स पर रिलीज़ होगी मणि रत्नम की फिल्म ‘पीएस-1’

.webp?width=60)

