मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस-2' की रिलीज़ डेट पता चल गई!
इसके दूसरे पार्ट, 'पीएस-2' को अगले साल अप्रैल में रिलीज़ किया जाएगा.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ, एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. क्रिस हैम्सवर्थ ने बताया, ग्रुप चैट पर खींचते हैं एक-दूसरे की टांग
'थॉर' फेम क्रिस हैम्सवर्थ ने बताया कि 'द एवेंजर्स' के छह स्टार्स ग्रुप चैट पर एक-दूसरे की टांग खींचते हैं. रिसेंटली एक लाइव सेशन के दौरान क्रिस ने कहा कि क्रिस इवांस के पीपल मैग्ज़ीन में छपे कवर फोटो को लेकर उनके ग्रुप चैट पर उनकी खूब टांग खींची गई. क्रिस इवांस की फोटो देखकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने लिखा, ''तुम्हारे हाथ पीछे क्या कर रहे हैं? क्या तुम्हें अरेस्ट कर लिया गया है?'' जिस पर 'हॉकआई' बने Jeremy Renner ने कुछ ऐसी बातें कहीं जिसे बताया ही नहीं जा सकता.
2. डिज़्नी की फिल्म 'द प्रिंसेस डायरीज़' का तीसरा पार्ट आने वाला है
डिज़्नी की फेमस फिल्म 'प्रिंसेस डायरीज़' की तीसरी किश्त बनने वाली है. मगर अभी तक ये पता नहीं है कि इस वाले पार्ट में Anne Hathaway नज़र आएंगी या नहीं. सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा.
3. 28 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी मणिरत्नम की फिल्म 'पीएस-2'?
मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पीएस-1' को ऑडिएंस का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला. ये फिल्म 30 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. अब खबर है कि इसके दूसरे पार्ट, 'पीएस-2' को अगले साल अप्रैल में रिलीज़ किया जाएगा. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करके बताया कि 'पीएस-2', 28 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी. हालांकि अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
4. इरफान खान के बेटे बाबिल की फिल्म 'क़ला' का ट्रेलर आ गया
लेट एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म 'क़ला' का ट्रेलर आ गया. मूवी में उनके साथ तृप्ति डिमरी भी होंगी. कहानी 1940 के बैकड्रॉप पर बनी है. जिसमें उस वक्त के कोलकाता को दिखाया जाएगा.
इसे 01 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
5. 16 नवंबर को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से होगी बंद
महेश बाबू के पिता कृष्णा का 15 नवंबर को निधन हो गया. उन्हें ट्रीब्यूट देने के लिए पूरी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री 16 नवंबर को बंद रहेगी. तेलुगु फिल्म प्रड्यूसर्स काउंसिल ने इसे अनाउंस किया.
6. सऊदी अरब में आज से 'डंकी' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग आज से शुरू होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'डंकी' की पूरी टीम सऊदी अरब पहुंच चुकी है. जहां 10 से 12 दिनों की शूटिंग की जाएगी. फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
7. आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' में नोरा फतेही का डांस नंबर
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नोरा फतेही का डांसिंग नंबर होगा. इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. जिसमें नोरा के साथ आयुष्मान भी नज़र आ रहे हैं. मूवी 02 दिसंबर को रिलीज़ होगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: पाकिस्तान ने जॉएलैंड को बैन किया, सरकार से भिड़ने को तैयार डायरेक्टर

.webp?width=60)

