The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mani Ratnam has confirmed that the second installment of Ponniyin Selvan 2 will be released soon

'पोन्नियिन सेलवन' का दूसरा पार्ट कब आएगा, पता चल गया

मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पार्ट 30 सितंबर को आने वाला है.

Advertisement
PS-1
पीएस -1 फिल्म के ट्रेलर में चियां विक्रम और ऐश्ववर्या राय बच्चन.
pic
मेघना
19 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2022, 02:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का डेली डोज़ आप नीचे पढ़ सकते हैं. पढ़िए कब्ज़ा का टीज़र देखकर लोगों की केजीएफ क्यों याद आई और क्या होगी गदर पार्ट 2 की कहानी.

#'स्क्विड गेम 2' में होंगे Leonardo DiCaprio?

मोस्ट पॉपुलर सीरीज़ 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीज़न आने वाला है. खबरें थी कि इसके दूसरे पार्ट में 'टाइटैनिक' वाले Leonardo DiCaprio नज़र आ सकते हैं. एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में शो के डायरेक्टर Hwang Dong-hyuk ने इन खबरों को झूठा बताया. 

Image embed

कहा, ''दूसरे सीज़न में कोई भी हॉलीवुड एक्टर नहीं होगा. मगर हो सकता है तीसरे या चौथे सीज़न में अगर  Leonard गेम का हिस्सा बनना चाहें तो बन सकते हैं.''

 #'कब्ज़ा' का टीज़र देख 'केजीएफ' को याद करने लगे लोग

किच्चा सुदीप की पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कब्ज़ा' का टीज़र आया. इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म का टीज़र देख लोग इसे यश की 'केजीएफ 2' की कॉपी बता रहे हैं. इस पैन इंडिया फिल्म की कहानी आज़ादी के पहले के टाइम में सेटअप है. 

Embed

फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.

#'ब्रह्मास्त्र' में बार-बार शिवा का नाम क्यों ले रही हैं आलिया

रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज़ के बाद आलिया का एक मीम खूब वायरल हो रहा है. जिसमें आलिया बार-बार शिवा का नाम ले रही हैं. लोग आलिया को ट्रोल कर रहे हैं. रिसेंटली एनडीटीवी से बात करते हुए अयान ने बताया कि आलिया बार-बार शिवा को क्यों पुकार रही हैं. अयान ने कहा, ''लोग उसका मज़ाक उड़ा रहे हैं. मगर मुझे ऐसा लगता है कि जब मैं बात करता हूं तो ऐसे ही लोगों का नाम लेता रहता हूं, ये मेरी आदत है. यही आदत मेरी स्क्रिप्ट में भी रह गई और फिल्म में भी.''

 #क्या होगी सनी की 'गदर पार्ट 2' की कहानी, पता चल गया

सनी देओल इन दिनों आर. बाल्की की फिल्म 'चुप' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में सनी ने 'गदर 2' पर बात की. उन्होंने कहा, ''दूसरे पार्ट को बनाते समय हमने कुछ गड़बड़ कर दी है. लेकिन इसके दूसरे पार्ट को ज़रूर बनाएंगे. मैं इस फिल्म को लेकर श्योर हूं. अक्टूबर से इसकी शूटिंग फिर शुरू करेंगे जो दिसंबर में खत्म होगी. इस बार की कहानी 22 साल बाद की होगी. जिसमें हमारा बेटा, जीते बड़ा हो चुका होगा. इसे 2023  की शुरुआत में रिलीज़ कर सकते हैं.''

#'पोन्नियिन सेलवन' का दूसरा पार्ट कब आएगा, पता चल गया

मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का पहला पार्ट 30 सितंबर को आने वाला है. मगर इसके आने से पहले ही इसके दूसरे पार्ट की डिमांड बढ़ गई है. एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान डायरेक्टर ने बताया कि इसका दूसरा पार्ट, पहले पार्ट के आने के नौ महीने बाद रिलीज़ किया जाएगा.  

 #'कुबूल है' और 'इश्कबाज़' की एक्ट्रेस निशि सिंह का निधन

'इश्कबाज़' और 'कुबूल है' जैसे सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस निशि सिंह का निधन हो गया. वो पिछले चार सालों से बीमार थी. निशि ने 'मानसून वेडिंग' फिल्म में भी काम किया था.

#बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है 'ब्रह्मास्त्र'

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी ने 10वें दिन करीब 16 करोड़ रुपए की कमाई की. ओवरऑल फिल्म ने इंडिया में करीब 215 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पांचवे दिन भी की बंपर कमाई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()