The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Malaika Arora announces her new show Moving In With Malaika with disney plus hotstar

जिस पोस्ट को देखकर लोगों ने मलाइका को शादी की बधाई दी, वो तो कुछ और ही निकली

लोग मलाइका के पोस्ट को देखकर उन्हें शादी और सगाई की बधाई देने लगे थे.

Advertisement
Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा ने नया रिएलिटी शो अनाउंस किया है.
pic
मेघना
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 06:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मलाइका अरोड़ा ने 10 नवंबर की सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. जिसमें कैप्शन लिखा, ''आई सेड यस''. यानी ''मैंने हां कह दिया''. उनके इस पोस्ट के बाद मलाइका का कॉमेंट बॉक्स भर गया. लोग मलाइका को सगाई की, यहां तक शादी की भी बधाई देने लगे. कई लोग अर्जुन कपूर को भी इस मामले में घसीट लाए. उन्हें भी शादी की बधाई देने लगे. बात इतनी बढ़ी कि पहले पोस्ट के ठीक चार घंटे बाद ही मलाइका को दूसरा पोस्ट करना पड़ा. उन्होंने ये क्लियर कर दिया कि पिछला पोस्ट किसी भी तरह उनकी शादी या उनकी सगाई से जुड़ा नहीं है.

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने नया रिएलिटी शो अनाउंस किया है. जिसका नाम होगा 'मूविंग इन विथ मलाइका'. इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. इस शो से मलाइका ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं. जिस पोस्ट पर लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे थे. दरअसल वो पोस्ट इसी शो के प्रमोशन के लिए शेयर किया गया था. जिसमें डिज़्नी प्ल्स हॉटस्टार को भी टैग किया गया था.

मलाइका ने शो से जुड़ा हुआ पोस्ट डालते हुए लिखा,

Image embed

क्या है ये शो?

वैसे तो शो के कॉन्सेप्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन बताया जा रहा है कि ये कुछ-कुछ ''कॉफी विथ करण'' जैसा हो सकता है. जैसे ''कॉफी विथ करण'' में इंडस्ट्री के बड़े सितारे आते हैं और बॉलीवुड गॉसिप की जाती है, ठीक वैसे ही मलाइका का ये शो भी एक चैट शो होगा. जिसमें मलाइका से जुड़े लोग शो पर आएंगे. जैसे उनकी फैमिली या दोस्त. जिससे मलाइका बातें करेंगी. अब ये पूरी बातचीत सिर्फ मलाइका के ज़िंदगी से जुड़ी होगी या इसमें बॉलीवुड से जुड़ी बातें भी होंगी, इसे लेकर अभी कंफर्मेंशन नहीं है.

इस शो के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा था,

Image embed


'मूविंग इन विथ मलाइका' 05 दिसंबर से देखा जा सकेगा.

वीडियो: मलाइका अरोड़ा की चाल पर ट्रोल करने वालों ने तो हद ही पार कर दी!

Advertisement

Advertisement

()