The Lallantop
Advertisement

'फैमिली मैन' का मीम वाला सीन शूट हो रहा था, मनोज को गाली पड़ रही थी: 'अबे छोड़ इसको, कहां का गुंडा है तू'

श्रीकांत तिवारी के अपने मैनेजर को पीटने वाला सीन किसी और तरह से शूट होना था

Advertisement
manoj-bajpayee-family-man
मनोज बाजपेयी के ये सीन कमाल हैं
pic
अनुभव बाजपेयी
19 मई 2023 (अपडेटेड: 19 मई 2023, 05:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मनोज बाजपेयी की सीरीज 'फैमिली मैन' मीम मार्केट को बहुत पसंद है. इसके बहुत सारे मीम अलग-अलग मौकों पर चलते रहते हैं. पर दो मीम बहुत इस्तेमाल होते हैं. पहला जिसमें दिहाड़ी मजदूर श्रीकांत तिवारी अपने कॉर्पोरेट बॉस को मेज पर खींचकर पीटता है. दूसरा जिसमें आईबी ऑफिसर श्रीकांत स्कूटी पर बैठकर एक बंदे को दौड़ा रहा होता है. इन दोनों सीन के पीछे की कहानी मनोज बाजपेयी ने गेस्ट इन द न्यूजरूम में सुनाई है. हम आपको सुनाए देते हैं.

Image embed
बॉस को पटककर पीटने वाला सीन

गुस्से में फटकर जो बॉस को पीटने वाला सीन है, पहले उसमें श्रीकांत अपने बॉस को मेज पर नहीं खींचने वाला था. राज, जो सीरीज के एक डायरेक्टर्स में से एक हैं, उन्होंने मनोज से कहा: 'क्या हो, अगर श्रीकांत अपने मैनेजर को मेज पर खींच ले?' पर मनोज को थोड़ा संदेह था. आप सीन देखेंगे तो पाएंगे, मेज थोड़ा चौड़ी है. इसलिए उनको ये था कि टेबल की दूसरी ओर बैठे अपने मैनेजर को वो इस पार से खींच पाएंगे या नहीं. पर जब वो सीन शूट हुआ, एक ही बार में मनोज ने मैनेजर बने कौस्तुभ कुमार को मेज पर खींच लिया. आगे सब इतिहास है.

Image embed
ये भी बड़ा फेमस सीन है

ऊपर अभी हमने एक और सीन की बात की थी. ये सीन मुंबई के महालक्ष्मी ब्रिज पर हुआ था. मनोज ने इसके बनने की भी कहानी सुनाई.

Embed

जब मनोज दौड़ा रहे शख्स को पकड़ लेते हैं, तब एक आदमी उनके पास आकर उन्हें डांटते हुए कहता है कि ये क्या कर रहा है तू? क्या लफड़ा कर रहा है तू.

ऐसे ही और मज़ेदार किस्से सुनने के लिए देखिए गेस्ट इन द न्यूजरूम का हालिया एपिसोड.

वीडियो: मनोज बाजपेई ने पत्नी शबाना रज़ा पर कहा, किसी की हिम्मत नहीं, जो उनकी पत्नी के धर्म पर बात कर दे

Advertisement

Advertisement

()