The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mahavatar Narsimha: Ashwin Kumar mortaged house and jewellary to make this film

अपना घर और पत्नी के गहने गिरवी रखकर बनाई 'महावतार नरसिम्हा'- अश्विन कुमार

'महावतार नरसिम्हा' को कार्टून फिल्म समझकर कोई इन्वेस्टर इसमें पैसा नहीं लगा रहा था. रिश्तेदारों से उधार लेकर टीम को सैलरी दी.

Advertisement
Mahavatar Narsimha, Ashwin Kumar
अश्विन कुमार ने बताया कि 'महावतार नरसिम्हा' बनाते वक्त उनका भी हौसला टूट रहा था. मगर उनकी पत्नी ने उनका साथ नहीं छोड़ा.
pic
अंकिता जोशी
13 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 06:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

देश की सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म Mahavatar Narsimha की आज तूती बोल रही है. मगर जब डायरेक्टर Ashwin Kumar इसे बनाने का आइडिया लेकर इन्वेस्टर्स के पास गए, तब कोई इसमें पैसा लगाने को तैयार नहीं था. ज़्यादातर लोगों ने एनिमेशन फिल्म को कार्टून फिल्म समझकर कन्नी काट ली. दो-तीन साल तक हर जगह से उन्हें ना ही सुनने को मिला. मगर अश्विन कुमार हर हाल में ये फिल्म बनाना चाहते थे. इसे बनाने के लिए उन्होंने कितने पापड़ बेले, कितना कुछ दांव पर लगाया, ये उन्होंने तेलुगु फिल्मनगर से बातचीत में बताया. उन्होंने कहा,

Image embed

अश्विन कुमार ने बताया कि लोग उनकी एनिमेशन फिल्म को बच्चों की कार्टून फिल्म समझ रहे थे. जबकि वो बताना चाहते थे कि एनिमेशन सिर्फ बच्चों के लिए नहीं है. दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा,

Image embed

Image embed

प्रोजेक्ट पर तो काम चल रहा था, मगर टीम को सैलरी देना मुश्किल हो रहा था. इस बारे में अश्विन कुमार ने कहा,

Image embed

Image embed

अश्विन कुमार ने बताया कि टीम ही नहीं, खुद उनका हौसला भी कई बार कमज़ोर हुआ. वो कहते हैं,

Image embed

25 जुलाई को रिलीज हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मगर उसके बाद इसने रुकने का नाम ही नहीं लिया. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़े कहते हैं कि रिलीज़ के तीसरे वीकेंड पर भी इसने 51.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 'महावतार नरसिम्हा' ने वर्ल्डवाइड 210 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आसपास भी कोई भारतीय एनिमेशन फिल्म नहीं पहुंच पाई थी. यहां तक पहुंचने के दौरान ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 'स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' (2023), 'इनक्रेडिबल्स 2' (2018) और ‘हनुमान’ (2005) जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया. 

वीडियो: बॉक्स ऑफिस पर महावतार नरसिम्हा ने कई फिल्मों की हालत खराब कर दी

Advertisement

Advertisement

()