'महावतार नरसिम्हा' को बनाने में लगा 5 साल का समय, डायरेक्टर ने बताया फिल्म का बजट क्या है
डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बताया कि उन्होंने 'महावतार नरसिम्हा' को लाइव एक्शन की बजाय, एनिमेटेडे फिल्म बनाना क्यों चुना.
Mahavatar Narsimha भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म बन चुकी है. इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की सफलता में केवल इसकी थीम ही नहीं, बल्कि इसके डायरेक्टर Ashwin Kumar का भी बड़ा हाथ है. हाल ही में अश्विन ने बताया कि उन्होंने 5 साल पहले इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था. साथ ही उन्होंने इसके बजट पर भी बड़ा खुलासा किया.
हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में अश्विन ने फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की. ये पूछे जाने पर कि उन्होंने इसे लाइव-एक्शन की बजाय एनिमेशन फिल्म की तरह क्यों डेवलप किया. इस पर अश्विन ने कहा,
ये 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की पहली फिल्म है. इस वजह से अश्विन को इसे डेवलप करने में 5 साल का समय लग गया. ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म की परफॉर्मेंस ही पूरे यूनिवर्स का भविष्य तय करने वाला था. मगर फिल्म को उम्मीद से कहीं बेहतर रिस्पॉन्स मिला है. इस बात से फिल्म के बजट को लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं छिड़ गईं. किसी ने कहा कि इसे 4 करोड़ में बनाया गया है, तो किसी ने 15 करोड़ का दावा किया. हालांकि अब अश्विन ने खुद ही इसका असली बजट बता दिया है. वो कहते हैं,
अश्विन कुमार ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स के लिए देशभर के लोगों को शुक्रिया कहा है. उन्होंने कहा कि 'महावतार नरसिम्हा' की टक्कर 'सुपरमैन' और 'फैंटास्टिक फोर' जैसी सुपरहीरो फिल्मों से हुई थी. फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया.
वीडियो: बॉक्स ऑफिस पर महावतार नरसिम्हा ने कई फिल्मों की हालत खराब कर दी

.webp?width=60)

