The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Maharashtra Police Slams Bollywood stars Silence on India Pakistan Tension

भारत-पाक तनाव: बॉलीवुड की चुप्पी पर महाराष्ट्र पुलिस ने घेरा, स्टार्स की बेइज्ज़ती हो गई

महाराष्ट्र पुलिस ने फिल्म स्टार्स पर तंज कसते हुए एक स्टोरी डाली, जो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
maharashtra police, shah rukh khan, salman khan,
लोगों ने दोबारा इन एक्टर्स की फिल्मों को बॉयकॉट करने की मांग शुरू कर दी है.
pic
शुभांजल
14 मई 2025 (अपडेटेड: 14 मई 2025, 05:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

India-Pakistan Tension के बीच कई इंडियन सेलेब्रिटीज थे, जिन्होंने Operation Sindoor पर भारतीय सेना के समर्थन में पोस्ट किए. मगर कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे, जिन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी. इनमें Shah Rukh Khan, Salman Khan समेत तमाम बड़े सुपरस्टार्स भी शामिल थे. उनके इस बर्ताव पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया. आरोप लगा कि ये स्टार्स अपने पाकिस्तानी फैन्स को खोने के डर से कुछ भी नहीं बोल रहे. मामला पहले ही गर्म था कि तभी आलोचकों की इस लिस्ट में महाराष्ट्र पुलिस भी शामिल हो गई. उन्होंने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बॉलीवुड की इस चुप्पी पर बड़ा कटाक्ष किया है.

दरअसल महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर की थी. इसमें बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के AI जेनरेटेड चेहरे दिख रहे थे. इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स शामिल थे. पोस्ट के साथ एक टेक्स्ट भी था, जिसमें लिखा था,

Embed

maharashtra police
बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर महाराष्ट्र पुलिस के पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

महाराष्ट्र पुलिस का ये पोस्ट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. लोगों ने भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. विक्रम नाम के एक यूजर ने लिखा,

Embed

tweet
एक यूजर का कमेंट.

चेतन नाम के यूजर ने ‘नायक’ फिल्म से परेश रावल का मीम शेयर करते हुए कहा,

Embed

paresh rawal
एक यूजर का कमेंट.

एक यूज़र ने महाराष्ट्र पुलिस को सलाह देते हुए कहा,

Embed

mumbai police
एक यूजर का कमेंट.

भरत नाम के एक यूजर ने बॉयकॉट बॉलीवुड की मांग रखते हुए कहा,

Embed

maharashtra police
एक यूजर का कमेंट.

ऑपरेशन सिंदूर पर शाहरुख खान, रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने तो कुछ स्टेटमेंट नहीं दिया. लेकिन आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, और दीपिका पादुकोण ने इस मुद्दे पर जरूर पोस्ट किया था. आलिया भट्ट ने तो अपना कान फिल्म फेस्टिवल डेब्यू भी कैंसिल कर दिया. आमिर खान खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं. मगर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के हैंडल से सेना के समर्थन में कई पोस्ट किए. सलमान खान ने भी ऑपरेशन पर कुछ नहीं कहा. मगर उन्होंने सीजफायर पर एक ट्वीट किया. मगर इसके कुछ ही देर बाद लड़ाई वापस शुरू हो गई. जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. जिसके लिए उन्हें कायदे से ट्रोल किया गया.  

वीडियो: सलमान खान ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्वीट किया, बवाल कटा तो डिलीट कर दिया

Advertisement

Advertisement

()