The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Madhur Bhandarkar is planning to make the sequel of his film fashion the cinema show

'फैशन' का सीक्वल बनाएंगे मधुर भंडारकर!

ये आज के समय की फैशन इंडस्ट्री और उसमें आए बदलावों पर फोकस करेगी.

Advertisement
priyanka chopda
ये फिल्म होगी या वेब सीरीज़ इस पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा.
pic
गरिमा बुधानी
26 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 05:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Chiyaan Vikram की Thangalaan को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट दिया, Fashion का सीक्वल बनाएंगे मधुर भंडारकर, जियो स्टूडियोज़ प्रोड्यूस करेगा Ranveer Singh की Dhurandhar. सिनेमा की दुनिया से जुड़ी ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

1. 'पीकी ब्लाइंडर्स' में रेबेका फर्ग्युसन कास्ट हुईं  

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'पीकी ब्लाइंडर्स' में किलियन मर्फी के साथ 'ड्यून' और 'मिशन इम्पॉसिबल' फेम रेबेका फर्ग्युसन भी नज़र आएंगी. उनके रोल से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फिल्म को टॉम हार्पर डायरेक्ट कर रहे हैं. 

2. चियां विक्रम की 'थंगलान' को U/A सर्टिफिकेट

चियां विक्रम की फिल्म 'थंगलान' को CBFC यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 'थंगलान' को पा. रंजीत ने डायरेक्ट किया है. 

3. रणवीर की 'धुरंधर' को जियो स्टूडियोज़ बनाएगा

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को जियो स्टूडियो प्रोड्यूस करेगा. फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं. पिंकविला ने एक सोर्स के हवाले से बताया है कि जियो स्टूडियोज़ को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है. 'धुरंधर' में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी इम्पोर्टेन्ट रोल्स में नज़र आएंगे.

4. 'फैशन' का सीक्वल बनाएंगे मधुर भंडारकर

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक  मधुर भंडारकर अपनी फिल्म 'फैशन' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं. अभी वो इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. ये आज के समय की फैशन इंडस्ट्री और उसमें आए बदलावों पर फोकस करेगी. ये फिल्म होगी या वेब सीरीज़ इस पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा.

5. आलिया-बॉबी के फाइट सीक्वेंस की शूटिंग शुरू

YRF स्पाय यूनिवर्स की फीमेल लेड फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग शुरू हो गई है. कुछ दिन पहले सेट से बाहर आते हुए आलिया भट्ट की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. अब मिड डे में छपी खबर में बताया गया है कि फ़िलहाल आलिया और बॉबी देओल के बीच खून खराबे वाला वीभत्स फाइट सीक्वेंस शूट किया जा रहा है. इस सीक्वेंस में आलिया और बॉबी कभी हैंड टू हैंड कॉम्बेट फाइट तो कभी हाथों में हथियार लिए लड़ते हुए नज़र आएंगे. सेट पर भरपूर सिक्योरिटी का इंतज़ाम किया गया है. 100 एक्स्ट्रा लोगों को सेट पर तैनात किया गया है ताकि शूट की कोई भी फोटो लीक ना हो. इस एक्शन सीक्वेंस को 'जवान' और 'टॉप गन: मैवेरिक' के लिए एक्शन कोरिग्राफ करने वाले कैसी ओ नील डायरेक्ट कर रहे हैं.

6. 'शेखर होम' से केके मेनन का फर्स्ट लुक आया

जियो सिनेमा ने अपनी आने वाली सीरीज़ 'शेखर होम' का टीज़र रिलीज़ कर दिया है. टीज़र में मेकर्स ने केके मेनन का लुक रिवील किया है. इस सीरीज़ में केके एक डिटेक्टिव के रोल में नज़र आएंगे. 'शेखर होम' को श्रीजीत मुखर्जी और रोहन सिप्पी ने मिल कर डायरेक्ट किया है.
 

वीडियो: जब अंग्रेज़ों ने लालच में सोने का रंग लाल कर दिया था, KGF से इंस्पायर्ड 'तंगलान' में क्या दिखेगा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()