The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Maatrubhumi New Release Date Could Pit Salman Khan Against His Own Films

'मातृभूमि' की नई रिलीज़ डेट से सलमान की तीन फिल्मों का आपस में क्लैश हो जाएगा?

01 मई को 'राजा शिवाजी' और 08 मई को 'गबरू' आएगी. दोनों में सलमान कैमियो करने वाले हैं.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026, 08:10 PM IST)
salman khan, maatrubhumi, raja shivaji, gabru, veer,
सलमान अप्रैल में वामसी पैडिपली की SVC63 की शूटिंग शुरू करेंगे
Quick AI Highlights
Click here to view more

यदि सब ठीक रहता तो 17 अप्रैल को Salman Khan स्टारर Maatrubhumi सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाती. मगर जिस तरह मेकर्स ने इस पर चुप्पी साधी है, उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म इस डेट पर तो रिलीज़ नहीं ही हो पाएगी. खबर है कि सलमान इस मूवी के लिए कई डेट्स पर माथा-पच्ची कर रहे हैं. इनमें रिलीज़ की सबसे बड़ी दावेदार 15 मई की तारीख मानी जा रही है. पर यदि ऐसा हुआ तो सलमान का अपनी ही दो अन्य फिल्मों से क्लैश हो जाएगा.

पहले ‘मातृभूमि’ फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. तब सलमान इसे ईद पर रिलीज़ करने की सोच रहे थे. मगर 'धुरंधर 2' के बवंडर के कारण उन्होंने 17 अप्रैल की डेट को रिलीज़ के लिए फाइनल कर लिया. इस रिलीज़ डेट को अनाउंस करने के बाद मेकर्स ने फिल्म के गाने वगैरह लॉन्च किए थे. मगर उन पर लोगों का इतना सुस्त रिस्पॉन्स आया कि डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने मूवी के कई सीन्स को रीशूट करने का फैसला कर लिया. उस रीशूट से फिल्म खिंचने लगी. इससे फैंस को अनुमान लग गया कि मूवी पोस्टपोन हो सकती है. कुछ समय पहले मेकर्स ने इसका टाइटल बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया था. मगर नए पोस्टर में उन्होंने रिलीज़ डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी. चूंकि अब मेकर्स ने फिल्म के रीशूट्स का काम पूरा कर लिया है, इसलिए इसकी रिलीज़ डेट पर नए सिरे से मगज मारी हो रही है.

'मातृभूमि' साल 2026 की एकमात्र ऐसी बड़ी फिल्म है, जिसकी रिलीज़ को लेकर अबतक कोई ठोस अपडेट नहीं है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"फिल्म की एडिशनल शूटिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही ये तैयार भी हो जाएगी. इसलिए मेकर्स का मानना है कि मूवी को और देर करने की बजाए जल्दी रिलीज़ करना बेहतर रहेगा. वो कई डेट्स पर सोच-विचार कर रहे हैं. उनमें 15 मई की तारीख को वो ज्यादा सीरियसली कंसीडर कर रहे हैं."

कुछ समय पहले खबर आई थी कि मेकर्स फिल्म के वॉर ड्रामा सब्जेक्ट को देखकर इसे इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज़ कर सकते हैं. मगर सनी देओल-आमिर खान की 'लाहौर 1947' भी उसी दौरान रिलीज़ होगी. सलमान उनके साथ अपनी फिल्म को नहीं उतारना चाहते. देखा जाए तो ये ठीक भी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे मूवी काफी समय तक पड़ी रहेगी और फैंस में इसकी बची-खुची हाइप भी खत्म हो जाएगी.

जहां तक 15 मई की बात है, पहले इस डेट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की Vvan (वन) रिलीज़ होने वाली थी. मगर फिर मेकर्स ने उसे पोस्टपोन कर 28 अगस्त पर रिलीज़ करने का फैसला कर लिया. इस तरह 15 मई का स्लॉट खाली हो गया, जहां सलमान अब 'मातृभूमि' को रिलीज़ कर सकते हैं. मगर ये सब इतना भी आसान नहीं है. दरअसल, 01 मई को रितेश देशमुख स्टारर 'राजा शिवाजी' रिलीज़ होगी. वहीं 08 मई को सनी देओल की 'गबरू' आने वाली है.

इन दोनों फिल्मों का 'मातृभूमि' से डायरेक्ट क्लैश नहीं होगा. फिर भी, यदि सलमान अपनी फिल्म 15 मई को लाते हैं, तो रितेश और सनी की मूवीज़ पर उसका असर पड़ेगा. खासकर 'गबरू' पर तो जरूर, जो उनसे हफ्ते भर पहले ही रिलीज़ हो रही है. मजेदार बात ये है कि यहां सलमान की तीन फिल्में आपस में ही भिड़ने जा रही हैं. हम ये बात यूं ही नहीं कह रहे. दरअसल, रिपोर्ट्स हैं कि सलमान 'राजा शिवाजी' में जीवा महाला के रोल में कैमियो करेंगे. वहीं सनी देओल की 'गबरू' में भी उनका एक एक्सटेंडेड कैमियो होने वाला है. यानी मई के शुरुआती तीन हफ्तों में सलमान के फैंस के पास उन्हें लगातार तीन अलग-अलग अवतारों में देखने का मौका होगा. मगर जबतक मेकर्स ‘मातृभूमि’ की नई डेट नहीं बताते, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

वीडियो: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को डेट नहीं मिली, दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी!

Advertisement

Advertisement

()