हम दिनभर बकर काटते फिरते हैं. इस दौरान कई सारी ऐसी बातें या टर्म्स कहते-सुनतेहैं, जिसका हमें मतलब नहीं पता होता. किसी से पूछ भी नहीं सकते, पूरा मार्केट डाउनहोने का खतरा रहता है. मेरे साथ भी हुआ था. लड़कों को 'BT' कहते-बोलते सुना था. बादमें गूगल ने ही मदद की. लेकिन फिक्र न करें, आपके लिए हम हैं. हम लाए हैं रोजमर्राकी जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले कुछ टर्म और उनके फुल फॉर्म. साथ में मतलब भी. एकसांस में पढ़ जाइए. *SIM- Subscriber Identity Module जो सिम फोन में यूज़ करते होन! उसी का अंग्रेजी नाम है. सब्सक्राइबर माने आप. तो ये सिम आपकी एक ग्राहक के तौरपर पहचान स्थापित करता है. *OTP- One Time Password OTP को पासवर्ड की अगली सीढ़ीकी तरह समझ सकते हैं. जहां पासवर्ड से ज़्यादा उंची सिक्योरिटी की ज़रूरत पड़ती है,वहां इसका इस्तेमाल होता है. मिसाल के लिए ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन या फिर लॉक हो चुकेसोशल मीडिया अकाउंट (जैसे फेसबुक) को दोबारा खोलना. ओटीपी एक ऐसा पासवर्ड होता है,जो सिर्फ एक बार इस्तेमाल हो सकता है वो भी एक तय वक्त के अंदर. ओटीपी ज़्यादातरफोन पर टेक्स्ट मैसेज या फिर ईमेल के ज़रिए भेजा जाता है. सही ओटीपी मिलने परकंपनियां ये मान लेती हैं कि ट्रांजैक्शन कर रहा व्यक्ति असल ग्राहक है, कोईबहरूपिया नहीं. *PIN- Personal Identification Number/Postal Index Number PIN एकतरह की चाबी होती है, जिसकी मदद से आप अपना इंटरनेट से जुड़ा कोई भी खाता शुरू/बंदकर सकते हैं. सिर्फ अपना! आमतौर पर ये एक नंबर होता है. पोस्ट ऑफिस वाला PIN 6अंकों का होता है. इसके पहले तीन अंकों से मालूम चलता है कि चिट्ठी जिस इलाके मेंजा रही है, वहां का सबसे बड़ा पोस्ट ऑफिस कहां है. इस बड़े पोस्ट ऑफिस से उस पोस्टऑफिस तक का रूट, जहां चिट्ठी की डिलीवरी होनी है, चौथे अंक से पता चलता है. आखिरी 2अंक डिलिवरी वाले पोस्ट ऑफिस की पहचान होते हैं. *PNR- Passenger Name Record ये एकनंबर होता है, जिसकी मदद से किसी भी यात्रा के दौरान रेलवे आपका रेकॉर्ड रखता है.इसकी मदद से ही आप अपनी सीट के कंफर्मेशन वगैरह की भी जानकारी पाते हैं. *FAQ-Frequently Asked Questions किसी विषय के बारे में लोगों द्वारा पूछे गए एक जैसेसवालों की एक लिस्ट होती है. तो FAQ सेक्शन में इन सभी सवालों और उनके जवाब इकट्ठाकर के रखे जाते हैं ताकि काम के वक्त तुरंत रेफरेंस लिया जा सके. *DSLR- DigitalSingle-Lens Reflex कई लड़कियों को कहते हुए सुना होगा कि मेरा एक DSLR वाला फ्रेंडहै. वो इसलिए कि DSLR से फोटू बढ़िया आती है. DSLR एक डिजीटल कैमरा होता है, मानेजिसमें फिल्म नहीं लगती. बाकी सिंगल लेंस रिफ्लेक्स इसकी टेक्निकल जानकारी देतेहैं. बस आप इतना जान लीजिए कि DSLR में फोटोग्राफर लेंस से जो देखता है, वो वैसा कावैसा कैप्चर हो जाता है. बढ़िया क्वालिटी में. *PS- Post Scriptum/Post Script येकिसी लेटर या फेसबुक पोस्ट के आखिर में लिखी जाने वाली एक लाइन होती है. ये आपकेऊपर लिखे गए टेक्स्ट का छोटा सा उपसंहार होता है या कोई ऐसी बात जो आप पढ़ने वालेसे मिस नहीं होने देना चाहते. *RSVP- Répondez S'il Vous Plaît/ Please Respond येफ्रेंच भाषा का एक फ्रेज़ है जो इंग्लिश में 'प्लीज़ रेस्पॉन्ड' की तरह है. अगर येकिसी मैसेज के आखिर में लिखा हो, तो समझें कि वो आपसे जवाब की अपेक्षा करता है.किसी न्योते के आखिर में लिखा हो, तो समझें कि बुलाने वाला जानना चाहता है कि आपआएंगे या नहीं. *ASAP- As Soon As Possible किसी काम की जल्दी के टाइम ये वाली बातकह दें. इसका मतलब होता है जितनी जल्दी हो सके. माने मामला इमरजेंसी वाला है. *ATM-Automated Teller Machine 'ऑल टाइम मनी' - ये तुक्का ज़्यादातर लोग लगाते हैं,लेकिन वो गलत है. 'Teller' (टैलर) बैंक के उस कर्मचारी को कहते हैं, जो सीधेग्राहकों से डील करता है, पैसे का लेनदेन करता है. अब जब इस काम के लिए मशीन आ गई,तो टेलर के आगे ऑटोमेटेड लग गया और पीछे मशीन. *PFA- Please Find Attached/PleaseFind the Attachment किसी को ईमेल करते वक्त अगर टेक्स्ट के साथ कोई डॉक्यूमेंट याफोटो अटैच करके भेजते हैं, तो साथ में ये लिखना होता है. इससे लोगों को पता चलता हैकि इस मेल में मैसेज के साथ कोई और भी चीज़ जुड़ी हुई है. *ETC- Et Cetera लैटिनभाषा का शब्द है. इसका उपयोग अंग्रेजी भाषा में छोटा करके ETC बोल दिया जाता है.इसका मतलब होता- और अन्य चीज़ें (वगैरह-वगैरह). *PAN- Permanent Account Number येएक 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक (अक्षर और अंकों को मिलाकर बना) एक कोड होता है, जोइनकम टैक्स विभाग द्वारा एक प्लास्टिक कार्ड पर छपवा कर इशू किया जाता है. इसकाउपयोग आप इनकम टैक्स भरने में करते हैं. ये आपके पहचान पत्र के रूप में भी काम करताहै. *BYOB- Bring Your Own Booze/Bottle किसी पार्टी में जाने से पहले ये चीज़ बहुतबार सुनाई पड़ती है. अगर कोई सामूहिक पार्टी हो रही है जिसका खर्चा सबको मिलकरउठाना है, ऐसे में ये कहा जाता है कि अपना पेय पदार्थ खुद लेकर आएं. *IFSC- IndianFinancial System Code ये भी एक तरह का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसकी मदद सेइलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर किया जाता है. हर बैंक ब्रांच का एक यूनीक IFSC कोड होताहै. ये ज़्यादातर तब काम आता है जब दो बैंक ब्रांच के बीच कोई लेनदेन हो, उदाहरण केलिए अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपका दोस्त नोएडा में, तो दोस्त के खाते मेंपैसे ट्रांसफर करने के लिए आपको आपके दोस्त के बैंक ब्रांच के IFSC कोड की ज़रूरतपड़ेगी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:ग्रामीणों के लिए इंटरनेट भाषा का क्रैश कोर्सलगता है चेतेश्वर पुजारा को साउथ अफ्रीका में पेट्रोल की ज़रूरत है पहले पप्पू यादवके बेटे को दिल्ली टीम में शामिल किया, फिर अब हटाया क्यों? इस पहाड़ पर इस वक्त'ऊं' की आकृति नज़र आना बुरी खबर क्यों है? अक्षय कुमार ने बाल क्यों मुंडवा लिएहैं?--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: 6 चीजें, जो आपको भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए