ये 10 महिलाएं जहां खड़ी हुईं, वहां से लाइन बननी शुरू हुई
इन महिलाओं ने ऐसे टर्फ पर अपने निशान छोड़े, जहां पहले कोई और महिला नहीं पहुंच पाई थी.
Advertisement

ये उन महिलाओं के नाम हैं, जिन्होंने शुरुआत करने का बीड़ा उठाया. ऐसे टर्फ पर, जहां उनसे पहले किसी और महिला का नाम नहीं खुदा था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पगडंडी. ये शब्द बहुत प्यारा है. भटके राहगीर को कई बार लगता है कि आगे कोई बना-बनाया रास्ता नहीं. शायद इस राह से कोई नहीं गुज़रा. फिर एकाएक एक पगडंडी दिख जाती है. आंखें चमक जाती हैं. तसल्ली होती है एक. पहली बार इस राह से नहीं गुज़रना. हमसे पहले भी कोई यहां आया था. जब पहली बार कोई राह खोजता है तो पीछे पगडंडी बन जाती है. बाकियों को बड़ी सहूलियत होती है. टाइम मैगजीन ने एक लिस्ट बनाई है. किसी भी चीज़ की पहली शुरुआत करने वाली कुछ महिलाओं की. ये लिस्ट है अनजान राह पर पहला कदम रखने वाली महिलाओं की. 'फर्स्ट' महिलाओं की.
कैथरिन सलिवन: 11 अक्टूबर, 1984 थी वो तारीख. कैथरिन अंतरिक्ष में चलने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं. वो तीन स्पेस शटल मिशन का हिस्सा रहीं.

कैथरीन एक भूविज्ञानी हैं. वो अंतरराष्ट्रीय स्पेस एजेंसी NASA की पूर्व ऐस्ट्रोनॉट रह चुकी हैं.
गैबी डगलस: एक ही ओलंपिक में एकल और टीम मुकाबलों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पहली अमेरिकी जिमनास्ट.

ओलंपिक के इतिहास में डगलस अफ्रीकी मूल की पहली इंसान है, जो इंडिविजुअल ऑल-अराउंड चैंपियन्स बनीं.
ऐलिन कॉलिन्स: अंतरिक्षयान को कमांड करने वाली पहली महिला. किसी अंतरिक्ष यान की महिला पायलट बनने और पहली महिला कमांडर होने का खिताब इनके ही नाम है.

कॉलिन्स अमेरिकी वायु सेना में कर्नल भी रह चुकी हैं.
सिलविया अर्ले: अमेरिका की नेशनल ओसयेनिक एंड अटमॉस्फरिक एडमिनिस्ट्रेशन की मुख्य वैज्ञानिक बनने वाली पहली महिला.

1986 में सिलविया अर्ले ने महिलाओं की कैटगरी में एक विश्व कीर्तिमान भी बनाया. समंदर की गहराई में अकेले डाइव करने का रिकॉर्ड.
कैथरीन जेफर्ट्स स्कोरी: ऐपिस्कोपल चर्च की पहली पीठासीन महिला बिशप.

कैथरीन जेफर्ट्स आयरिश मूल की अमेरिकी नागरिक हैं.
अवा डूवेरने: ऑस्कर की बेस्ट पिक्चर कैटगरी में नॉमिनेट होने वाली फिल्म को डायरेक्ट करने वाली पहली अश्वेत महिला.

अवा की फिल्म 'सेलमा' की काफी तारीफ हुई. अब वो 'अ रिंकल इन टाइम' नाम की एक साइंस-फिक्शन फिल्म डायरेक्ट कर रही हैं. इसमें खूब एक्शन होगा.
लोरी रॉबिन्सन: अमेरिकी कॉम्बैट कमांड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला.

लोरी फिलहाल US नॉर्दन कमांड की कमांडर हैं. वो नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड की भी कमांडर हैं.
मैरी बारा: एक बड़ी कार कंपनी की CEO बनने वाली पहली महिला.

मैरी बारा ग्लोबल ऑटोमेकर कंपनी जनरल मोटर्स की अध्यक्ष और CEO हैं.
निकी हेली: गर्वनर चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला. निकी जनवरी 2011 से जनवरी 2017 साउथ कैरोलिना की गर्वनर रहीं. उससे पहले वो साउथ कैरोलिना हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की सदस्य थीं.

निमरत उर्फ निकी हेली फिलहाल संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की राजदूत हैं.
मिलिंडा गेट्स: 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि दान में देने वाली पहली महिला.

बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनिया भर में परोपकार के काम करने में काफी आगे है. इस फाउंडेशन ने भारत के अंदर भी चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया है.
और अब देखिए भारत की क्रिकेटर स्मृति मंधाना का इंटरव्यू:
ये भी पढ़िए:
मिताली, हमारे ज़हन में अब तुम विजेता ही रहोगी
सपने देखने वाली लड़कियों के नाम, सेरेना विलियम्स की चिट्ठी
'हम ब्यूरोक्रेसी से लड़ती मजबूत औरतें हैं, महज सुंदर शक्लें नहीं'