अगर पॉलिटिकल थ्रिलर देखना पसंद है, तो ये 17 जाबड़ शो आपके लिए खज़ाना साबित होंगे
दुनियाभर से चुने बेस्ट पॉलिटिकल शोज़. बस नोट करते जाइए और पहली फुर्सत में देख डालिए.
Advertisement

कॉमेडी, सैटायर से लेकर थ्रिलर तक सब मिलेगा. बोलो, क्या मांगता आपको? फोटो - ट्रेलर
Quick AI Highlights
Click here to view more
अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक सीरीज़ रिलीज़ हुई है. ‘तांडव’. पिछले महीने इस पॉलिटिकल ड्रामा का टीज़र आया था, तभी से हाइप बनने लगी थी. कास्ट ही इतनी भारी-भरकम है कि किसे गिने और किसे छोड़ें. पर यहां हम ‘तांडव’ की बात नहीं करेंगे. बताएंगे दुनिया भर में बने ऐसे पॉलिटिकल टीवी शोज़ और वेब सीरीज़, जो एवरग्रीन हैं. कुछ क्लासिक्स हैं और कुछ फ्यूचर के क्लासिक्स. जहां देखने का मौका मिले, पहली फुर्सत में देख डालिए.



