The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Liger makers are in 70 crore profit even after the box office failure of Vijay Deverakonda starrer

बुरी तरह पिटने के बावजूद 'लाइगर' के मेकर्स 70 करोड़ के प्रॉफिट में रहे!

अब तक दावा किया जा रहा था कि विजय अपनी फीस में से 6 करोड़ रुपए प्रोड्यूसरों को वापस करेंगे, ताकि घाटे को कम किया जा सके.

Advertisement
liger, vijay deverakonda
फिल्म 'लाइगर' के एक सीन में विजय देवरकोंडा.
pic
श्वेतांक
6 सितंबर 2022 (Updated: 6 सितंबर 2022, 11:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Liger बड़े गाजे-बाजे के साथ रिलीज़ हुई थी. क्योंकि विजय देवरकोंडा की पहली पैन-इंडिया फिल्म थी. मगर फिल्म को इंडिया भर के क्रिटिक्स ने पैन कर दिया. दर्शकों को फिल्म के इमोशनल सीन्स इतने फनी लगे कि सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल कर दिए गए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी पिटी. 90 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मात्र 66-70 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. कहा गया कि फिल्म के मेकर्स को काफी नुकसान हो गया है. मगर अब खबर आ रही है कि इतनी बुरी फ्लॉप होने के बावजूद 'लाइगर' के मेकर्स ने 70 करोड़ रुपए का प्रॉफिट सेट कर लिया है.

कुछ दिनों से लगातार इस तरह की खबरें आ रही हैं कि पुरी जगन्नाथ डिस्ट्रिब्यूटरों को हुए नुकसान की भरपाई करेंगे. विजय अपनी फीस में से 6 करोड़ रुपए प्रोड्यूसरों को वापस करेंगे, ताकि घाटे को कम किया जा सके. मगर ट्रैक टॉलीवुड नाम की वेबसाइट का कहना इसके ठीक उलट है. उनकी एक रिपोर्ट के मुताबिक 'लाइगर' के थिएट्रिकल राइट्स 90 करोड़ रुपए में बिके. जबकि नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की कीमत 85 करोड़ रुपए के ऊपर रही. प्लस टिकट खिड़की से हुई खराब कमाई को मिलाकर मेकर्स 70 करोड़ रुपए के प्रॉफिट में हैं.    

'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन, मकरंद देशपांडे और रोनित रॉय जैसे एक्टर्स ने काम किया था. फिल्म में माइक टायसन भी गेस्ट अपीयरेंस में दिखाई दिए थे. 'लाइगर' को डायरेक्ट किया था पुरी जगन्नाथ ने. पुरी की अगली फिल्म  JGM यानी 'जन गण मन' में भी विजय देवरकोंडा ही लीड रोल कर रहे थे. फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग भी हो चुकी थी. मगर अचानक से उस फिल्म को बंद कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह 'लाइगर' की कमाई बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि 'लाइगर' की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस को देखते हुए विजय ने पुरी जगन्नाथ के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है.

JGM के अचानक से रोके जाने की वजह से मेकर्स को 10 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. Jana Gana Mana एक वॉर फिल्म होनी थी. इसमें विजय एक आर्मी ऑफिसर का रोल कर रहे थे.  

वीडियो देखें- फिल्म रिव्यू: लाइगर

Advertisement

Advertisement

()