'मच्छर मार' मोबाइल के बाद जल्दी ही आप फोन में देखेंगे ये चौचक फीचर्स!
एलजी का नया फोन आया है, जो कछुआ अगरबत्ती का मार्केट गिराएगा.
Advertisement

ये वाला तो बस आने ही वाला है. न मानो तो Cicret पर देखो
Quick AI Highlights
Click here to view more
भटसप पर चुटकुला आता है कि मोबाइल फोन क्या क्या खा गया. टॉर्च, रेडियो, टेप रिकॉर्डर सब कुछ तो निपट गया. स्मार्टफोन और बड़ा होता जा रहा है. आजकल तो लोग मनी ट्रांसफर से लेकर स्पर्म ट्रांसफर अर्थात फोन पर सेक्स भी कर लेते हैं. लेकिन अब इससे एक हाथ आगे टेक्नॉलजी आ चुकी है. बुधवार को एलजी का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है. नाम है LG K7i. इसका सबसे तगड़ा फीचर आपके घर से मच्छरदानी और कछुआ अगरबत्ती गायब कर देगा. इसमें Mosquito Away तकनीक लगी हुई है. फोटू में देख लो.
इसमें जो बैक कवर होता है, उसी में सारा खेला है. इस कवर में एक स्पीकर लगा होगा जो अल्ट्रासोनिक फ्रीक्वेंसी पैदा करेगा. ये एक टाइप की आवाज होती है जिससे मच्छर और ऐसे कीड़े दूर भागते हैं. मने फोन के रूप में ऑल आउट का बाप आ रहा है. फोन कंपनियां लालच फैलाने के लिए और क्या क्या करेंगी, कुछ समझ में नहीं आ रहा.
लेकिन ईमानदारी से बताओ. इत्ते भर से काम चल जाएगा? आज मच्छर मार फोन आ रहा है तो कल और भी कुछ आ सकता है. रास्ते थोड़ी बंद हैं. हमारी भी जरूरते हैं, अगर ये फोन में आ जाएं तो.
टट्टी आई है आई है टट्टी आई है
देखो मेट्रो नेटवर्क पूरे देश में तेजी से फैल्लहा है. अब लखनऊ में भी आ चुकी है. दिक्कत ये है कि मेट्रो में फोन सबके पास होता है लेकिन अंदर टॉयलेट नहीं होता. आखिर इंसान को लग आए तो कहां जाए. तो हर फोन में कहीं इसकी व्यवस्था कर दें कंपनियां तो हम गंगा नहा लें.
अगर इसके फोन में बैग होता तो बिना कपड़ों के सफर नहीं करना पड़ता
आजकल पब्लिक ट्रैवेलर होने लग गई है. अच्छे कैमरे वाले फोन लोगों को मजबूर करते हैं कि वो बाहर जाएं और वहां से सेल्फी पोस्ट करें. घूमने वालों का मूड कभी भी कहीं भी बन जाता है. इसलिए फोन में ही बैग पैक होना चाहिए. अगर दफ्तर में घूमने का मूड बन जाए तो बंदा घर न आए. वहीं से सीधे फोन वाले बैग में गंजी चड्डी डालकर निकल जाए.
जियेंगे मरेंगे मर मिटेंगे देश के लिए
जब फोन हमारे हर काम आ रहा है तो क्या हमारी आर्मी के काम नहीं आ सकता? कायदे से तो फोन में राडार और रॉकेट लॉन्चर भी लग सकता है लेकिन अभी इतने से ही काम चल जाएगा.
अधिक गरम ओवन
ज्यादातर फोन्स में आने लगा है. ये आपको अलग से नहीं दिखेगा लेकिन आधे घंटे लगातार बात कर लो या नेट चला लो तो फोन पर्याप्त गरम हो जाता है. फिर आप उस पर फेंटा हुआ अंडा डालकर ऑमलेट बना सकते हैं. लेकिन अब मोबाइल कंपनियों को प्रॉपर ओवन ले ही आने चाहिए.
नीलगाय को निल करना है तो सैमसंग वाले ही कुछ करें
ये गांव के लिए बहुत काम आएगा. शहरों में तो मच्छर भगाने के लिए फोन ले आए, अब गांव वाले क्यों पीछे रहें. वहां नीलगायों का झुंड आता है और खेत का सत्यानाश करके लौट जाता है. उन्हें भगाने के लिए भी कोई अच्छा सा फीचर ऐड करो.
जाते जाते आईफोन 8 के फीचर्स भी देखते जाओ.
ये भी पढ़ें:
चिकन-65 में ये ’65’ क्या होता है?
ありがとう 友人! हमें ये 5 चीजें देने के लिए
मैंने ब्लू व्हेल खेलना चाहा और क्या पाया?
गूगल ने बताया इंडियन मर्द अपनी बीवी के साथ क्या करना चाहते हैं

1. लैट्रिंग बाथरूम अटैच

2. एक छोटा बैग

3. एके 47

जियेंगे मरेंगे मर मिटेंगे देश के लिए
जब फोन हमारे हर काम आ रहा है तो क्या हमारी आर्मी के काम नहीं आ सकता? कायदे से तो फोन में राडार और रॉकेट लॉन्चर भी लग सकता है लेकिन अभी इतने से ही काम चल जाएगा.
4. माइक्रोवेव ओवन

अधिक गरम ओवन
ज्यादातर फोन्स में आने लगा है. ये आपको अलग से नहीं दिखेगा लेकिन आधे घंटे लगातार बात कर लो या नेट चला लो तो फोन पर्याप्त गरम हो जाता है. फिर आप उस पर फेंटा हुआ अंडा डालकर ऑमलेट बना सकते हैं. लेकिन अब मोबाइल कंपनियों को प्रॉपर ओवन ले ही आने चाहिए.
5. नीलगाय भगाने वाला

नीलगाय को निल करना है तो सैमसंग वाले ही कुछ करें
ये गांव के लिए बहुत काम आएगा. शहरों में तो मच्छर भगाने के लिए फोन ले आए, अब गांव वाले क्यों पीछे रहें. वहां नीलगायों का झुंड आता है और खेत का सत्यानाश करके लौट जाता है. उन्हें भगाने के लिए भी कोई अच्छा सा फीचर ऐड करो.
जाते जाते आईफोन 8 के फीचर्स भी देखते जाओ.
ये भी पढ़ें:
गूगल बड्डे स्पेशलः गूगल को भी नहीं पता कि उसका बड्डे कब है!
कउन हैं ये कनपुरिये, जो सिर्फ बकैती से पूरा सोशल मीडिया गनगनाए हैं