अनुराग कश्यप के 'बॉलीवुड टॉक्सिक' वाले बयान पर, 'छावा' डायरेक्टर ने उन्हें लताड़ दिया
अनुराग कश्यप ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री का माहौल बहुत टॉक्सिक हो गया है. इसलिए उन्होंने मुंबई छोड़ दी है.

बीते दिनों फिल्ममेकर Anurag Kashyap ने बॉलीवुड छोड़ने का बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड का माहौल इतना टॉक्सिक हो गया है कि वो अब यहां फिल्म नहीं बनाना चाहते. अब उनके इसी बयान पर Chhaava के डायरेक्टर Laxman Utekar ने उन्हें प्यार से झाड़ लगाई है. उन्होंने कहा कि कोई ज़बरदस्ती नहीं है. अगर किसी का मन इंडस्ट्री में नहीं लगता तो वो बेशक यहां से जा सकता है.
यू-ट्यूब चैनल Mama’s Couch को दिए इंटरव्यू में जब लक्ष्मण से अनुराग कश्यप के उस बयान को लेकर बात की गई तो वो बोले,
लक्ष्मण ने अनुराग के इस दावे पर भी बात की कि अनुराग की बनाई फिल्में दर्शकों को समझ में नहीं आतीं. उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
इसी इंटरव्यू में लक्ष्मण ने कहा कि आज कल के कुछ फिल्ममेकर्स रिएलिटी से दूर रहते हैं. उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
लक्ष्मण ने आगे जोड़ा,
ख़ैर, लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' ब्लॉकबस्ट हुई. इसके पहले वो 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'डियर ज़िंदगी' जैसी फिल्मों में बतौर सिनेमेटोग्राफर काम कर चुके हैं. रिपोर्ट्स हैं कि जल्द ही वो मैडॉक फिल्म्स की अगली फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. जिसमें श्रद्धा कपूर होंगी.
वीडियो: अनुराग कश्यप ने जॉन अब्राहम को लेकर दिलचस्प बात बताई है

.webp?width=60)

