"वो हाल करेंगे कि सात पुश्तें याद रखेंगी"- रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग की दोबारा धमकी
इस वॉइस नोट में रणवीर सिंह के किसी वादे से मुकरने का भी ज़िक्र है.

कुछ दिनों पहले Rohit Shetty की बिल्डिंग पर फायरिंग की गई थी. वहीं Ranveer Singh को व्हॉट्सएप्प ऑडियो के ज़रिए धमकी भरा मैसेज मिला था. अब खबर है कि उन दोनों के नाम दोबारा एक मैसेज भेजा है. धमकाने वाला शख्स खुद को कुख्यात Lawrence Bishnoi Gang का मेंबर बता रहा है. ऑडियो में रणवीर और रोहित से कहा गया है कि यदि उन्होंने उनकी बात नहीं मानी, तो उनके पूरे स्टाफ का ‘बुरा हाल’ कर दिया जाएगा.
10 फरवरी की शाम रणवीर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था. टाइम्स नाव की रिपोर्ट के मुताबिक, उसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. 13 फरवरी को उन्हें दोबारा एक धमकी दी गई है. नए ऑडियो मैसेज को रणवीर और रोहित, दोनों के लिए भेजा गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के पास भी वो ऑडियो मैसेज मौजूद है. उसमें धमकी देने वाला शख्स रणवीर और रोहित से कहता है,
वॉइस नोट भेजने वाले शख्स का दावा है कि रणवीर ने किसी खास वादे को पूरा नहीं किया. मगर वो वादा क्या है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. धमकाने वाला शख्स उस वॉइस नोट में आगे कहता है,
रणवीर ने मुंबई पुलिस को इस की जानकारी दे दी है. वैसे तो उनके घर के बाहर पहले ही सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी थी. मगर अब कई अन्य पुलिसकर्मी उनकी सिक्योरिटी में लग गए हैं. पुलिस की मानें तो धमकाने वाले शख्स ने मैसेज भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया है. ऐसे में उसे ट्रेस करना थोड़ा मुश्किल है. हालांकि टाइम्स नाव ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुलिस को गैंगस्टर हरी चंद उर्फ़ हैरी बॉक्सर पर शक है. उसका बिश्नोई गैंग से संबंध है. ऑडियो भेजने वाले शख्स की आवाज़ भी पुलिस रिकॉर्ड में हैरी बॉक्सर से ही मिलती-जुलती लग रही है. हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.
वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पर पाकिस्तान क्यों ट्रोल हो रहा?

.webp?width=60)

