The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Laal Singh Chaddha: This is how Mona Singh reacted on the poor box office performance of the film

'लाल सिंह चड्ढा' की ब्लंडर कमाई पर क्या बोलीं फिल्म की एक्टर मोना सिंह?

मोना ने वो किस्सा भी बताया, जब फिल्म में उनकी परफॉरमेंस देख आमिर खान ने उन्हें फोन किया था.

Advertisement
pic
19 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2022, 05:31 PM IST)
laal singh chaddha, mona singh, aamir khan, boycott laal singh chaddha
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के एक सीन में मोना सिंह.
Quick AI Highlights
Click here to view more

आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' तमाम नकारात्मकताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. उसके खबरों में बने रहने की दो मुख्य वजहें हैं. अव्वल तो फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग और दूसरी फिल्म की कमजोर कमाई. इस बारे में फिल्म की एक्ट्रेस मोना सिंह ने बात की है. मोना ने फिल्म में आमिर की मां गुरप्रीत का रोल किया है.

हालिया इंटरव्यू में मोना ने 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने के अनुभव पर बात की. साथ ही उन्होंने फिल्म की कमाई और आमिर खान से मिले कॉम्प्लिमेंट के बारे में भी बताया. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फिल्म की खराब कमाई के सवाल पर मोना ने कहा-

''मैं फिल्मी इंसान नहीं हूं. और मुझे बॉक्स ऑफिस की तो बिल्कुल समझ नहीं है. ये मेरी लाइफ की तीसरी फिल्म है. जो कि इतनी संतुष्ट करने वाली है कि जिसने भी फिल्म देखी, वो उसके बारे में सिर्फ अच्छी बातें कह रहा है. मुझे सिर्फ इस चीज़ से मतलब है. मैं उन चीज़ों के बारे में नहीं सोचना चाहती, जिन्हें लोग कुछ समय के बाद भूल जाएंगे. जैसे कि फिल्म ने कितनी कमाई की. ये सारी चीज़ें मेरे वश से बाहर की हैं. मगर मैं एक चीज़ को लेकर आश्वस्त हूं कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.''  

‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान और मोना सिंह.

मोना अपनी इस बातचीत में आगे बताती हैं कि इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस देखने के बाद आमिर खान ने कैसे रिएक्ट किया. उन्होंने कहा-

''ये पूरा एक्सपीरियंस काफी भावविह्वल करने वाला था. मैं सातवें आसमान पर हूं. हर तरफ से इस फिल्म के लिए सराहना मिल रही है. मैसेज आ रहे हैं. जब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई और फिल्म की एडिटिंग चल रही थी, तब मुझे एके (आमिर खान) का कॉल याद है. उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि फिल्म में मेरा काम उन्हें बहुत पसंद आया. मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं. हर एक्टर यही चाहता है कि उसके काम को वैलिडेशन मिले. जो कि काफी मात्रा में मिल रही है.''

आमिर के साथ मोना सिंह की ये दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्होंने '3 इडियट्स' में वीरू सहस्त्रबुद्धे की बड़ी बेटी मोना का रोल किया था. मोना की छोटी बहन पिया से रणछोड़दास को प्यार था. रणछोड़दास चांचड़ का किरदार आमिर खान ने निभाया था. फिल्म से उनका डिलीवरी वाला सीक्वेंस आज भी याद किया जाता है. मोना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. 'जस्सी जैसी कोई नहीं' वो शो था, जिससे मोना को पहचान मिली. 

जहां तक ‘लाल सिंह चड्ढा’ की कमाई का सवाल है, तो फिल्म ने रिलीज़ के 8 दिनों में बमुश्किल 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है. गुरुवार को इस फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपए की कमाई की. इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन पहुंचा है 51.08 करोड़ रुपए. टॉम हैंक्स स्टारर ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- लाल सिंह चड्ढा

Advertisement

Advertisement

()