The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kunal Khemu Pens an Emotional Post on Operation Sindoor, But Public started Criticizing Him

कुणाल खेमू ने 'ऑपरेशन सिंदूर' भावुक पोस्ट लिखा, मगर जनता ने तगड़ी खिंचाई कर दी

कुणाल खेमू ने ऑपरेशन सिंदूर पर किए लंबे-चौड़े पोस्ट में अपना दिल खोलकर रख दिया. मगर लोग उनके इस पोस्ट से नाराज़ क्यों हो गए?

Advertisement
kunal khemu, operation sindoor,
कुणाल खेमू ने इस पोस्ट में इंडियन आर्म्ड फोर्स की भी तारीफ की है.
pic
शुभांजल
16 मई 2025 (अपडेटेड: 16 मई 2025, 09:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. मगर अब सिचुएशन में बेहतरी है. इस बीच एक्टर Kunal Khemu ने Indian Armed Forces और Operation Sindoor की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया. इस लंबे-चौड़े पोस्ट में कुणाल ने अपना दिल खोलकर रख दिया. मगर इंटरनेट की जनता ने आव देखा न ताव, सीधे उन्हें हौंकना शुरू कर दिया.

इंस्टाग्राम पर किए गए इस पोस्ट में कुणाल लिखते हैं,

Embed
Embed

कुणाल ने अपनी पोस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' और आर्म्ड फोर्स की भी खूब तारीफ की. साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं. बता दें कि कुणाल का ये पोस्ट ऑपरेशन सिंदूर समाप्त होने के हफ्ते भर बाद आया है. ऐसे में इसकी देरी देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. एक यूजर ने कुणाल का मज़ाक बनाते हुए लिखा,

Embed

kunal
कुणाल खेमू की पोस्ट पर एक यूजर का कमेंट.

एक दूसरे यूजर ने लिखा,

Embed

kunal
कुणाल खेमू की पोस्ट पर एक यूजर का कमेंट.

एक यूजर ने उन पर हिपोक्रिसी का आरोप लगाते हुए कहा,

Embed

kunal
कुणाल खेमू की पोस्ट पर एक यूजर का कमेंट.

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में एक आतंकी हमला हुआ था. इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 26 टूरिस्टों की जान चली गई थी. जवाब में भारत ने 07 मई को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस एक्शन में इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने साथ मिलकर पाकिस्तान में बने कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था. इसमें 100 से ज़्यादा आतंकवादियों की मौत हो गई. उसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ गया था. मगर अब हालात पहले से बेहतर और शांत हैं.   

वीडियो: बॉलीवुड के भेदभाव पर एक्टर कुणाल खेमू और विद्युत जामवाल ने इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी है

Advertisement

Advertisement

()