The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kubbra Sait spoke about shooting intimate scenes with Nawazuddin Siddiqui for Sacred Games

कुब्रा सैत ने बताया, नवाज़ को छेड़ने के लिए कहती थीं- 'चल ना सेक्स सीन करते हैं'

'सेक्रेड गेम्स' में गणेश गायतोंड और कुक्कू की लव स्टोरी सबसे प्यारी चीज़ थी. कुब्रा ने बताया कि एक इंटीमेट सीन शूट करने के बाद बुरी तरह रोई थीं.

Advertisement
kubbra sait, sacred games, nawazuddin siddiqui,
'सेक्रेड गेम्स' के दो सीन में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत.
pic
श्वेतांक
12 मई 2023 (अपडेटेड: 12 मई 2023, 03:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sacred Games में Kubbra Sait ने 'कुक्कू' का किरदार निभाया था. ये उनकी ब्रेक आउट परफॉर्मेंस थी. गोलियों और गालियों से भरी इस सीरीज़ में गायतोंडे और कुक्कू की केमिस्ट्री सबसे प्यारी चीज़ थी. हालिया इंटरव्यू में कुब्रा ने इस सीरीज़ की शूटिंग के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि Nawazuddin Siddiqui के साथ उनके इंटीमेट सीन्स की शूटिंग कैसे हुई थी. कुब्रा ने ये भी बताया कि वो नवाज़ को सेट पर छेड़ने के लिए सेक्स सीन शूट करने की बात कहती रहती थीं. जिससे नवाज़ लजा जाते थे.

कुब्रा सैत ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत की. यहां उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' की मेकिंग पर बात की. इस सीरीज़ में कुब्रा ने कुक्कू नाम की ट्रांसवुमन का रोल किया था. जिसकी तारीफ हुई थी. मगर एक सीन था, जिस पर खूब पर तब भी खूब बात हुई थी. और आज भी होती है. गणेश गायतोंडे और कुक्कू के बीच फिल्माया गया सेक्स सीन. इस सीन के बारे में कुब्रा ने बताया-

Embed

kubbra sait, nawazuddin siddiqui, sacred games,
‘सेक्रेड गेम्स’ के एक सीन में नवाज़ और कुब्रा.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कुब्रा ने कहा-

Embed

कुब्रा सैत ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'रेडी' से शुरू की थी. आगे उन्होंने 'सुल्तान', 'गली बॉय' और 'जवानी जानेमन' और 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में काम किया. मगर कुब्रा को पॉपुलैरिटी वेब शोज़ ने दी. 'सेक्रेड गेम्स' के बाद कुब्रा ने 'TVF ट्रिप्लिंग', 'इल्लीगल' और 'फर्ज़ी' जैसे शोज़ में काम किया. आने वाले दिनों में वो एमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ 'शहर लखोट' (Shehar Lakhot) और डिज़्नी+हॉटस्टार की 'द गुड वाइफ' जैसे शोज़ में दिखाई देने वाली हैं 

वीडियो: सलमान खान के साथ काम करने पर बोलीं कुब्रा सैत, पूरी टीम को साथ लेकर चलते हैं, खाते भी सबके साथ हैं

Advertisement

Advertisement

()