The Lallantop
Advertisement

'कृष 4' में ऋतिक के अपोजिट दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा!

राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म के बाद 700 करोड़ में बनने जा रही 'कृष 4' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा.

Advertisement
pic
6 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:46 PM IST)
Hrithik Roshan, Priyanka Chopra in Krrish 4
'कृष 4' से ऋतिक अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या Hrithik Roshan की Krrish 4 में Priyanka Chopra फीमेल लीड होंगी? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana में Vijay Sethupathi का नाम कौन से किरदार के लिए सुनने में आ रहा है? Dhurandhar 2 के कारण Sunny Deol और Salman Khan की कौन सी फिल्म पोस्टपोन हो गई है? सिनेमा के जुड़ी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

#  ‘कृष 4’ में प्रियंका होंगी ऋतिक की हीरोइन

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' के लिए फीमेल लीड फाइनल हो गई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसमें प्रियंका चोपड़ा ऋतिक की हीरोइन बनेंगी. 'कृष' फ्रैंचाइज़ की पिछली दो फिल्मों में भी प्रियंका ही ऋतिक के ऑपोजिट थीं. 'वाराणसी' का शूट ख़त्म करने के बाद प्रियंका 'कृष 4' की शूटिंग शुरू करेंगी. हालांकि अभी मेकर्स या प्रियंका की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. कुछ महीनों पहले बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट किया था कि 'कृष 4' को ऋतिक 700 करोड़ रुपये के बजट पर बनाना चाहते हैं. इस फिल्म को डायरेक्ट भी ख़ुद ऋतिक करेंगे. 

# 12 फरवरी को OTT पर आ जाएगी ‘प्रीडेटर: बैडलैंड्स’

साई-फाई एक्शन फिल्म 'प्रीडेटर: बैडलैंड्स' 12 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आ जाएगी. एल फैनिंग और दिमित्रियस शूस्टर इसमें लीड रोल्स में हैं. डैन ट्रैक्टेनबर्ग के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.  

# यामी गौतम ने पूरी की 'धुरंधर 2' की शूटिंग

'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी नज़र आएंगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक हाल ही में उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग ख़त्म की. उनके पांच दिन के शेड्यूल के साथ फिल्म का शूट पूरा हो गया. अब पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. इस रिपोर्ट के मुताबिक यामी का किरदार सेकेंड हाफ़ में नज़र आएगा और फिल्म को नया मोड़ देगा.

# 'धुरंधर 2' के कारण पोस्टपोन हुई सनी की 'गबरू'  

'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म का दबदबा देखते हुए कल आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' पोस्टपोन होने की ख़बर आई. ये 6 मार्च को रिलीज़ होनी थी. लेटेस्ट अपडेट ये है कि सनी देओल स्टारर 'गबरू' की रिलीज़ डेट भी बदल दी गई है. ये 13 मार्च को आने वाली थी. मगर बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है. मेकर्स 'धुरंधर 2' से क्लैश नहीं चाहते. 'गबरू' में सलमान खान ने भी कैमियो किया है. जल्द ही इसकी नई रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी.

# 'रामायण' में विजय सेतुपति बनेंगे विभीषण!

'रामायण' के लगभग सभी पात्रों को निभाने वाले एक्टर्स के नाम सामने आ चुके हैं. मगर विभीषण के किरदार पर लंबे समय से असमंजस बना हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये पात्र विजय सेतुपति निभाएंगे. हालांकि विजय के नाम पर चर्चाएं पहले भी हुई थीं. मगर मेकर्स या एक्टर की तरफ़ से अब तक कन्फर्मेशन नहीं आया है.

# 'सूबेदार' से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक आउट

अनिल कपूर को लेकर एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'सूबेदार'. आज मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक रिलीज़ किया. इसमें अनिल कपूर पंच मारते दिख रहे हैं. ये फिल्म रिटायर्ड फौजी अर्जुन सिंह की कहानी है. फौज से रिटायर होने के बाद सिविलियंस की दुनिया में उसे क्या सहना पड़ता है, यही स्टोरी का प्लॉट है. इसमें सौरभ शुक्ला और राधिका मदान ने भी काम किया है. ये फिल्म मार्च के आखिरी हफ्ते में एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी. इसे सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: ऋतिक रौशन की 'कृष 4' पर बड़ा अपडेट, भारी-भरकम बजट के कारण फंस रही है फिल्म

Advertisement

Advertisement

()