The Lallantop
Advertisement

कृति सेनन ने बताया, 'आदिपुरुष' को ट्रोल किए जाने पर फिल्म बनाने वालों का क्या हाल था?

'आदिपुरुष' से जुड़े लोगों का कहना है कि ये सिर्फ उनके लिए फिल्म नहीं है.

Advertisement
kriti sanon adipurush om raut
कृति ने पहले भी कहा था कि उन्हें फिल्म पर गर्व है.
pic
यमन
9 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2023, 06:48 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

आज से करीब चार महीने पहले 02 अक्टूबर 2022 की तारीख को ‘आदिपुरुष’ का टीज़र रिलीज़ हुआ था. कड़ी आलोचना हुई. हर तरफ से ट्रोल किया जाने लगा. लोग VFX का मज़ाक उड़ाने लगे. कहा जाने लगा कि इससे बेहतर तो नब्बे के दशक वाली एनिमेटिड रामायण फिल्म थी. टीज़र लॉन्च के वक्त तक 12 जनवरी, 2023 को फिल्म रिलीज़ होने वाली थी. टीज़र को जिस कदर दन-दनादन धोया गया, उसके चलते फिल्म वालों को फिल्म खिसकानी पड़ी. कहा गया कि लोगों को समृद्ध कर देने वाला विज़ुअल एक्स्पीरियेंस देंगे. इसलिए अब फिल्म आएगी जून में. 

‘आदिपुरुष’ के टीज़र को जो कहा गया, वो सभी ने सुना, देखा और पढ़ा. लेकिन जिन लोगों को वो बातें कही गईं, उनका क्या रिएक्शन था. यही फिल्म की एक्टर कृति सैनन ने बताया है. उन्होंने कहा कि फिल्म को साफ दिल से बनाया गया है. इसलिए टीज़र को मिलने वाला रिएक्शन पूरी फिल्म पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,

Embed

Embed

फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने आजतक से बात करते हुए कहा था ‘आदिपुरुष’ उनके लिए सिर्फ फिल्म नहीं है. कृति का भी ऐसा ही कुछ कहना था. उन्होंने कहा कि वो फिल्म को लेकर बेहद सकारात्मक हैं. उन्हें कंटेंट पर भरोसा है. लोगों ने अब तक एक भी डायलॉग नहीं सुना, और फिल्म में कमाल के डायलॉग्स की भरमार है. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम को फिल्म पर गर्व है. 

फिल्म की टीम का कहना है कि उन्होंने इस जनरेशन के लिए ‘आदिपुरुष’ बनाई है. उनके मुताबिक आज के बच्चों को ये कहानी सुनानी महत्वपूर्ण है. ये फिल्म नई-पुरानी जनरेशन के लिए कितनी महत्वपूर्ण होगी, जवाब मिलेगा 16 जून 2023 को. जब प्रभास, कृति सैनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में आएगी.  

वीडियो: आदिपुरुष का VFX ठीक होने के बाद, प्रभास स्टारर ये फिल्म बन जाएगी इंडिया की सबसे महंगी फिल्म

Advertisement

Advertisement

()