The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kohrra Season 2 Creator Sudip Sharma Is Hesitant to Work with Shah Rukh Khan

'कोहरा', 'पाताल लोक' बनाने वाले शाहरुख खान के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते?

सुदीप शर्मा का साफ़ कहना है कि वो इंडस्ट्री में शाहरुख-अमिताभ जैसे स्टार्स के साथ काम करने नहीं आए हैं. वो सिर्फ अच्छा काम करने आए हैं.

Advertisement
pic
18 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:53 PM IST)
sudip sharma, shah rukh khan,
सुदीप शर्मा ने 'कोहरा सीजन 2' को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Kohrra Season 2 केवल नेटफ्लिक्स ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है. इसका सबसे बड़ा श्रेय शो के राइटर और क्रिएटर Sudip Sharma को जाता है. 'कोहरा' से पहले वो Paatal Lok, Laal Kaptaan, Sonchiriya, Udta Punjab और NH10 जैसे बेहतरीन फिल्में और शोज़ लिख चुके हैं. मगर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनका Shah Rukh Khan और Amitabh Bachchan जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का कोई इरादा नहीं है.

सुदीप ने हाल ही में डिजिटल कमेंट्री चैनल को एक इंटरव्यू दिया है. वहीं उनसे शाहरुख-अमिताभ जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा,  

"मेरी ऐसी कोई इच्छा कभी नहीं थी. इसलिए मैंने उस तरह का काम करने की कोशिश भी नहीं की. मैं इंडस्ट्री में किसी खास स्टार के साथ काम करने नहीं आया था. मैं अपनी कहानी सुनाने आया था. वैसी फिल्में बनाने आया था, जैसी फिल्में मैं खुद देखना पसंद करता हूं. किसी बड़े स्टार के साथ काम करना मेरे लिए कभी आकर्षण नहीं रहा है. सच कहूं तो अगर ऐसा मौका मिल भी जाए, तो मैं घबरा जाऊंगा. वो इसलिए क्योंकि ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है."

वो अपनी बातचीत में आगे जोड़ते हैं,

"एक स्टार अपनी एक खास इमेज के साथ आता है. फिर मेकर्स को उसी इमेज के हिसाब से फिल्म बनानी पड़ती है. मुझे ऐसा करना नहीं आता. मैं तो एक किरदार लिखना चाहता हूं कि जो भी उसे निभाए, वो पूरी तरह उसमें डूब जाए. मैं ये सोचने की ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता कि फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे या एक्टर्स के स्टारडम पर क्या असर पड़ेगा. अक्सर फिल्मों से ज़्यादा चर्चा इन बातों पर होती है और मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है."

सुदीप के मुताबिक, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक से कोई खास मतलब नहीं है. उन्हें इस बात की चिंता नहीं रहती कि किसी मूवी ने कितना पैसा कमाया है. न ही इस बात की कि आगे कौन सी बड़ी फिल्म रिलीज़ होने वाली है. उनका कहना है कि अगर कोई अच्छी फिल्म आएगी, तो वो उसे देखने जरूर जाएंगे. साथ ही वो अपना काम भी करते रहेंगे. सुदीप के मुताबिक, उनका फोकस सिर्फ अपने काम पर है. न कि शोबिज की भागदौड़ और दूसरी चर्चाओं पर.

वीडियो: शाहरुख खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, फैन ने कहा-"बोर हो रहा था..."

Advertisement

Advertisement

()